फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence day 2020: Health Mission To Corona vaccine, Pm Modi Made 10 Big Announcements In his speech

हेल्थ मिशन से कोरोना वैक्सीन, जानें पीएम मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से किए गए 10 बड़े एलान

Sat, 15 Aug 2020 01:09 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 15 Aug 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Independence day 2020: Health Mission To Corona vaccine, Pm Modi Made 10 Big Announcements In his speech
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

कोरोना संकट के बीच आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के नागरिकों के लिए 10 बड़े एलान किए। अपने 86 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, कोरोना संकट, आतंकवाद और विस्तारवाद जैसे मुद्दों पर बोला। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने हर नागरिक को हेल्थ कार्ड देने वाली नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन जैसी बड़ी योजना के तत्काल प्रभाव से शुरू होने का एलान किया। इसके अलावा, देश में हो रहे डिजिटलीकरण को लेकर उन्होंने नई साइबर सुरक्षा नीति लाने की बात भी कही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, कोरोना संकट से जूझ रहे भारत के लिए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में तीन वैक्सीनों पर काम चल रहा है, इनके तैयार होते ही उत्पादन में तेजी लाई जाएगी। पढ़िए, पीएम मोदी ने डेढ़ घंटे लंबे अपने भाषण के दौरान कौन से 10 प्रमुख एलान किए...

1. नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन
प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से सबसे बड़ा एलान नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन को लेकर किया। उन्होंने लोगों को इस हेल्थ मिशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा, आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा। पीएम मोदी ने कहा, अब हर भारतीय को एक हेल्थ कार्ड दिया जाएगा। आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ आईडी में समाहित होगी। 

(पढ़ें पूरी खबर: क्या है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन: एक आईडी में होगी आपके स्वास्थ्य की हर जानकारी)



2.लक्षद्वीप में इंटरनेट के लिए सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बताया, अगले 1000 दिन में लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारे देश में 1300 से ज्यादा द्वीप हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा द्वीपों को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी ऑप्टिकल फाइबर केबल की सुविधा मुहैया कराई गई है। 

3. गांवों में इंटरनेट की बेहतर पहुंच के लिए बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर का जाल
पीएम मोदी ने देश के हर गांव में इंटरनेट सुविधा पहुंचाने के लिए उसे ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा, साल 2014 से पहले देश की सिर्फ 5 दर्जन पंचायतें ऑप्टिल फाइबर से जुड़ी थीं। बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। आने वाले एक हजार दिन में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। आने वाले 1000 दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। 

4. नई साइबर सिक्योरिटी नीति
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश में नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति का मसौदा तैयार कर लिया गया है। भारत इस संदर्भ में सचेत है, सतर्क है और इन खतरों का सामना करने के लिए फैसले ले रहा है और नई-नई व्यवस्थाएं भी लगातार विकसित कर रहा है। जल्द ही नई साइबर सिक्योरिटी नीति को पेश किया जाएगा। 

5. कोरोना वैक्सीन
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वैक्सीन पर जानकारी देते हुए कहा, आज भारत में कोराना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं। जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश की तैयारी उन वैक्सीन की बड़े पैमाने पर उत्पादन की भी है।  

6. एनसीसी का विस्तार
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विस्तार का एलान किया। उन्होंने कहा, अब एनसीसी का विस्तार देश के 173 बॉर्डर और तटीय जिलों तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए एनसीसी कैडेट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। 

7. प्रदूषण कम करने वाला अभियान
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आजादी के 74वीं वर्षगांठ पर शहरों से प्रदूषण खत्म करने की योजना को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, देश के 100 चुने हुए शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण के साथ एक विशेष अभियान पर भी काम हो रहा है।

8. इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर 100 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में बुनियादी ढांचे को लेकर कहा, पूरे देश को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने की एक बहुत बड़ी योजना तैयार की गई है। इस पर देश 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हजार प्रोजेक्ट्स को चिन्हित भी किया जा चुका है। ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई क्रांति की तरह होगा।  

9. पड़ोसी देशों से रिश्ते प्रगाढ़ करने पर जोर
पीएम मोदी ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे जमीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं। आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं। जहां रिश्तों में समरसता होती है, मेल जोल रहता है। 

10. शेरों और डॉल्फिनों के लिए होगी प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन की शुरुआत
प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए भारत में प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन का एलान किया। उन्होंने कहा, अपनी जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए भारत पूरी तरह संवेदनशील है। बीते कुछ समय में देश में शेरों की, बाघों की आबादी तेज गति से बढ़ी है! अब देश में हमारे एशियाई शेरों के लिए एक प्रोजेक्ट लॉयन की भी शुरुआत होने जा रही है। इसके अलावा, डॉल्फिन संरक्षण के लिए भी प्रोजेक्ट चलाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed