फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day 2018: Know all about 15th August

स्वतंत्रता दिवसः देश, प्रतीक चिन्ह और प्रधानमंत्री मोदी के चार भाषणों की प्रमुख बातें यहां पढ़ें 

Wed, 15 Aug 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2018: Know all about 15th August
स्वतंत्रता दिवस

भारत में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। सात दशक पहले इसी दिन 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। भारतीय इतिहास का यह सबसे महत्वपूर्ण दिवस है। भारत वास्तव में एक धर्मनिरपेक्ष और विविधता वाला देश है, जिसमें विभिन्न धर्मों, भाषाओं, जाति और पंथ के लोग एक साथ सद्भाव में रहते हैं। हम सब ने स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथा सुनी है, जिन्होंने देश की आजादी कि लिए अपनी कुर्बानी दे दी।

विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के प्रमुख प्रतीक चिन्ह क्या हैं और इन्हें क्यों चुना गया। हमारे देश के प्रमुख स्थल कौन से हैं और उन्हें क्यों यह दर्जा मिला हुआ है। साथ ही 15 अगस्त 2014, 15 अगस्त 2015, 15 अगस्त 2016 और 15 अगस्त 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लालकिले की प्राचीर से दिए गए भाषणों की मुख्य बातें आपको यहां पढ़ने को मिलेंगी।
विज्ञापन


इसलिए 'वंदे मातरम्' को नहीं मिला राष्ट्रगान का दर्जा, जानिए 'राष्ट्रीय गीत' और 'राष्ट्रगान' में अंतर

'राष्ट्रगान' और 'राष्ट्रीय गीत' किसी भी देश की वो धरोहर होती हैं, जिससे उस राष्ट्र की पहचान जुड़ी हुई होती है। प्रत्येक राष्ट्र के 'राष्ट्रगान' और 'राष्ट्रीय गीत' की भावनाएं भले ही अलग हों, लेकिन अंतत: इससे राष्ट्रभक्ति की भावना की ही अभिव्यक्ति होती है। स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के 'राष्ट्रगान' और 'राष्ट्रीय गीत' के बारे में, जिससे देश के अधिकतर लोग अभी भी अंजान हैं या दोनों में फर्क नहीं कर पाते हैं। विस्तार से जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में, बड़ा रोचक है उनका इतिहास और अर्थ

राष्ट्रीय प्रतीक अर्थात भारत की राष्ट्रीय पहचान का आधार। इसकी विशिष्ट पहचान और विरासत का कारण राष्ट्रीय पहचान है जो भारतीय नागरिकों के दिलों में देशभक्ति और गर्व की भावना को महसूस कराता है। यहां बहुत सारे राष्ट्रीय प्रतीक हैं जिनके अपने अलग अर्थ हैं जैसे राष्ट्रीय चिन्ह, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय वृक्ष, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फल। आप भी जानिए राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में, बड़ा रोचक है उनका इतिहास और उनका अर्थ। विस्तार से जानिए

भारत की विरासत : 10 ऐतिहासिक स्मारक जिन पर हम सबको है नाज

भारत का प्रतिष्ठित वास्तुशिल्प वैभव अपने स्वर्ण अतीत की एक उत्तम मिसाल है। इतिहास के सम्राटों ने उन शास्त्रीय अवशेषों के रूप में अपने शासन की छाप छोड़ दी जो उनके राजा के बारे में बहुत कुछ बोलते हैं। भारत का शुमार विश्व के उन देशों में है जो अपने अनूठे वास्तु के चलते हर साल देश-दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। आज यहां कई ऐसे स्मारक मौजूद हैं जिनको यदि आप ध्यान से देखें तो आपको भारत के गौरवशाली इतिहास का पता चल जाएगा। विस्तार से जानिए


ये हैं भारत सरकार के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार

भारत में शौर्य, कर्म, कौशल और सेवा की अनंत गाथाएं भरी पड़ी हैं। बलिदान का भी कोई पैमाना नहीं है। हम उन लोगों से भी अपनी आंखें फेर नहीं सकते जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर हमारे देश का गौरव बढ़ाया है और हमें अंतरराष्ट्रीय पहचान और मान्यता दिलाई है। विस्तार से जानिए

लालकिले से अब तक दिये गए पीएम मोदी के चार भाषणों की मुख्य बातें

15 अगस्त 2015 को पीएम मोदी ने टीम इंडिया की तरह काम करने का किया था आह्वान

15 अगस्त 2016, पीएम मोदी का तीसरा भाषण- योजनाओं का ब्योरा और काम का लेखा-जोखा

15 अगस्त 2017 को 2022 तक अपने सपनों का ‘नया भारत’ बनाने का किया था आह्वान

15 अगस्त 2014, पीएम मोदी का पहला भाषण- लालकिले की प्राचीर से किया था आमूलचूल परिवर्तन का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed