फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   independence day 2018 amar ujala Maa Tujhe Pranam Challenge for patriotic song

सैकड़ों लोगों ने पूरा किया #मांतुझेप्रणाम चैलेंज, कहीं आप छूट तो नहीं गए...

Fri, 10 Aug 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
independence day 2018 amar ujala Maa Tujhe Pranam Challenge for patriotic song
अमर उजाला ने पूरे देश को मां तुझे प्रणाम चैलेंज दिया है
लता मंगेशकर का गाया हुआ गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' सुने तो आंखें छलक जाती हैं... रहमान की आवाज में 'वंदे मातरम' सुनते ही रोम रोम में जोश भर जाता है...सच, कुछ तो बात होती है देशभक्ति गीतों में।
विज्ञापन


इसी सोच के साथ, 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला ने पूरे देश को मां तुझे प्रणाम चैलेंज दिया है। इसे पूरा करने के लिए लोगों को अकेले,डुएट या ग्रुप में कोई देशभक्ति गाना गाते हुए अपना वीडियो बनाना है और उसे सोशल मीडिया पर #मांतुझेप्रणाम हैशटैग के साथ अपलोड करना है।
विज्ञापन


6 अगस्त से शुरू हुई अमर उजाला की इस मुहिम के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं और अपने गाने का वीडियो फेसबुक,ट्विटर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं। यही नहीं, वे लोग अपने दोस्तों को भी इससे जोड़ते जा रहे हैं। खुद अमर उजाला की टीम भी दिल्ली-एनसीआर के कोने-कोने में जाकर लोगों को इसका हिस्सा बनने का मौका दे रही है और उनके वीडियोज तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो आप भी सुर, लय और ताल की फिक्र किए बिना, बस अपने दिल की आवाज सुनिए। मोबाइल फोन उठाइये और भारत मां के लिए जो भी गाना दिल में आए,बस दिल खोलकर गा दीजिए और पूरी दुनिया को बता दीजिए कि आपके दिल में अपने देश के लिए कितना प्यार और सम्मान है। 


ऐसे अपलोड करें अपना वीडियो
आप जब भी अपना वीडियो फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें साथ में #मांतुझेप्रणाम, #MaaTujhePranam  हैशटैग जरूर लगाएं। साथ ही अपने पोस्ट में @AmarUjalaNews को भी जरूर टैग करें। आप चाहें तो फेसबुक लाइव के माध्यम से वीडियो शेयर कर सकते हैं। जब भी आप ये वीडियो पोस्ट करें, अपने किसी दोस्त को देशभक्ति गीत गाने के लिए चैलेंज करें।

आप चाहें तो हमारी वेबसाइट पर भी अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। यहां क्लिक करें

तिरंगे के साथ सेल्फी
आजादी के मौके पर तिरंगे के साथ भी अपनी एक सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर #SelfieWithTiranga #हमारातिरंगा #अमरउजाला और @AmarUjalaNews के साथ शेयर करें।

अपनी सेल्फी हमें meriawaaz@auw.co.in ईमेल आईडी पर भी भेजिए, ताकि हम इन्हें अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर सकें।

आजादी का जश्न हर दिन, हर घड़ी मनाइये। ये आपका कर्तव्य है और अधिकार भी। इसे यूं ही ना गंवाइये...

वंदे मातरम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed