स्वतंत्रता दिवस 2018: राजधानी पटना में सीएम नीतीश ने फहराया तिरंगा, बालिका गृह मामले पर भी बोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पटना के गांधी मैदान में समारोह का आयोजन किया गया। सीएम नीतीश ने इसके बाद परेड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएम ने लोगों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य की समृद्धि की कामना की। तिरंगा फहराने से पहले नीतीश कुमार ने कारगिल स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर निकाली गई झाकियों का भी निरीक्षण किया।
मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले पर भी बोले
अपने भाषण के दौरान सीएम ने मुजफ्फरपुnitish kumarर बालिका आश्रयगृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले सहित प्रदेश के अन्य अल्पावास और आश्रयगृहों में हाल में उजागर हुई अनियमितताओं की ओर इशारा करते हुए आज कहा कि इसमें जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम सब लोगों से यही अपील करेंगे कि अगर हम न्याय के साथ विकास चाहते हैं तो समाज में प्रेम, सदभावना, मैत्री और सभी लोगों को एक दूसरे के प्रति आदर का भाव रखना चाहिए।'
भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं
नीतीश ने कहा, 'इसके अलावा हम लोगों ने भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया और हम न कभी कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति हो, कोई लोकसेवक भी क्यों न हो या संस्था, अगर वह भ्रष्टाचार में संलिप्त है तो उसे बख्शा नहीं जाता है। इसलिए हर हालत में कानून का राज्य कायम रहे।' इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कई घोषणाएं भी की।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गईं जिनमें पहला स्थान बिहार शिक्षा परियोजना परिषद , दूसरे स्थान पर राज्य स्वास्थ समिति की झांकी तथा बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की झांकी को तृतीय स्थान मिला। वहीं विधानसभा परिषद में प्रभारी सभापति हारून रशीदने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पटना स्थित अपने आवास में भी सीएम ने झंडा फहराकर सलामी दी। राज्य में अलग-अलग जगहों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा राज्य के विभिन्न राजनैतिक दलों के ऑफिसों में भी तिंरगा फहराया गया।