फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   IND vs SA 2nd T20 match at Guwahati sold out

IND vs SA 2nd T20: टी-20 का जादू, पहले लौटते थे 40 से 50 फीसदी टिकट, इस बार खचाखच भरा होगा मैदान

Sat, 01 Oct 2022 02:31 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 01 Oct 2022 02:31 PM IST
सार

IND vs SA 2nd T20: असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवजीत साइकिया ने कहा, टिकट की बिक्री को देख कर अंदाज लगाया जा सकता है कि क्रिकेट फैंस के बीच इस मैच को लेकर कितना उत्साह है कि मैदान दर्शकों से खचाखच भरा होगा...

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 match at Guwahati sold out
barsapara cricket stadium guwahati - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 का मैच पूर्वोत्तर भारत के गुवाहाटी शहर के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा। इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक समय था जब टिकटों की बिक्री के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता था। जिला संघों के भेजे गए टिकट में से 40 से 50 फीसदी टिकट लौट आते थे, लेकिन अब सौ से भी कम वापस आए हैं। इस मैच के सभी टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। इसे लेकर असम क्रिकेट एसोसिएशन काफी खुश है। पिछले दो वर्षों से यहां के क्रिकेट प्रेमी इस दिन का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवजीत साइकिया ने कहा, टिकट की बिक्री को देख कर अंदाज लगाया जा सकता है कि क्रिकेट फैंस के बीच इस मैच को लेकर कितना उत्साह है। साइकिया ने कहा, मैदान दर्शकों से खचाखच भरा होगा। मैदान में दर्शकों के लिए करीब 38,000 सीट हैं, जिसमें से आम जनता के लिए 21,200 टिकट उपलब्ध कराए थे और दो चरण में ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा सभी टिकट बिक गए। टिकट बिकने में ज्यादा समय नहीं लगा। जिला संघ द्वारा 12,000 टिकट जनता के लिए उपलब्ध कराए गए थे और इनकी बिक्री में भी समय नहीं लगा।

विज्ञापन

साइकिया ने कहा, आमतौर पर जिला संघ को भेजे टिकट में 40 से 50 फीसदी टिकट बिना बिके लौटते हैं। इस बार मुश्किल से 100 टिकट हमारे पास लौटे हैं। गुवाहाटी में एसीए स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 39,500 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवजीत ने दावा किया, प्रशंसकों का खेल के प्रति यह प्यार उत्साहित करने वाला है। प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पास से देखने का मौका मिलेगा। यहां एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिलेगा। असम ने आखिरी बार जनवरी 2020 में मैच की मेजबानी की थी, जो कि बारिश की भेंट चढ़ गया था। दुर्गा पूजा के दिन मैच होने के कारण तो कई तरह की अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed