{"_id":"681f0a9047b02331200dc8b6","slug":"ind-vs-pak-india-targeted-military-bases-of-pakistan-know-their-distance-and-strategic-importance-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 200 KM अंदर तक लगी पाकिस्तान को चोट, जानिए उन सैन्य ठिकानों का महत्व, जिन्हें भारत ने बनाया निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IND vs PAK: 200 KM अंदर तक लगी पाकिस्तान को चोट, जानिए उन सैन्य ठिकानों का महत्व, जिन्हें भारत ने बनाया निशाना
Sat, 10 May 2025 02:18 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 10 May 2025 02:18 PM IST
सार
पाकिस्तान लगातार भारत के कई एयरबेस को निशाना बना रहा है, लेकिन भारत के वायु रक्षा प्रणाली उसे नाकाम कर दे रही है। वहीं भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। जानें, भारत ने पाकिस्तान के कितने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है और ये भारत के प्रमुख शहरों से कितने दूर है और इनका रणनीतिक महत्व क्या है?
विज्ञापन
पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भारत की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। तब से पाकिस्तान अपनी नापाक चाल चल रहा है। चार दिन से पाकिस्तान लगातार भारत के कई सीमावर्ती जिलों पर कई तरह के हमले कर रहा है। जिसमें मिसाइल, ड्रोन गोलीबारी के साथ-साथ नागरिक इलाकों में मोर्टार भी दागे जा रहे हैं। बीती रात पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई एयरबेस को निशाना बना कर हमला किया गया, जिसे भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। वहीं इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के एक रडार साइट और एक एविएशन बेस पर भी लक्षित हमला किया है।
यह भी पढ़ें - India Press Briefing Analysis: पाकिस्तान ने हाई स्पीड मिसाइल दागी, जवाब में भारत ने छह जगहों पर उसकी कमर तोड़ी
इन सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई:
(ये सभी आंकड़े भारत के सीमावर्ती जिलों से एरियल माप के आधार पर हैं।)

| चकलाला | (एलओसी से 100 किमी) |
| मुरीद | (एलओसी से 160 किमी) |
| रफीकी | (फजिल्का से 175 किमी) |
| रहीमयार खान | (जैसलमेर से 180 किमी) |
| सुक्कूर | (जैसलमेर से 225 किमी) |
| चुनियांन | (फिरोजपुर से 62 किमी) |
| पसरुर की रडार साइट | (गुरुदासपुर से 75 किमी) |
| सियालकोट एविएशन बेस | (सांबा से 55 किमी) |
(ये सभी आंकड़े भारत के सीमावर्ती जिलों से एरियल माप के आधार पर हैं।)
चकलाला एयरबेस
ये एयरबेस पाकिस्तान वायुसेना की लाइफलाइन है, इसे नूर खान एयरबेस के नाम से भी जाना जाता है। इसका नाम पाकिस्तानी एयरफोर्स के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल नूर खान के नाम पर रखा गया है। ये ज्यादातर वीआईपी मूवमेंट और लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
मुरीद एयरबेस
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मौजूद ये एक प्रमुख सैन्य हवाई अड्डा है। इसका इस्तेमाल पाकिस्तान हवाई रक्षा, प्रशिक्षण और युद्ध से जुड़े अभियानों में करता है। यहां पर कई मानवरहित ड्रोन भी तैनात रहते हैं। ये एयरबेस राजधानी इस्लामाबाद से करीब 120 किमी दूर है।
रफीकी एयरबेस
पंजाब प्रांत के झंग जिले में मौजूद रफीकी एयरबेस आक्रामक हवाई अभियानों के लिए जाना जाता है। यहां पर JF-17 और मिराज जैसे लड़ाकू विमान तैनात रहते हैं। ये पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है। इसका नाम 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में बलिदान हुए स्क्वाड्रन लीडर सरफराज अहमद रफीकी के सम्मान में रखा गया है।
यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: पाकिस्तान में भारत ने पांच खूंखार आतंकियों को मिट्टी में मिलाया; कंधार हाईजैक का वांछित ढेर
रहीमयार खान एयरबेस
रहीमयार खान एयरबेस पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के दक्षिण क्षेत्र में स्थित है। ये एयरबेस पाकिस्तानी एयर फोर्स का सक्रिय सैन्य हवाई अड्डा नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने की वजह से इसका महत्व काफी अलग है। यह हवाई अड्डा नागरिक उड़ानों के लिए इस्तेमाल होता है और पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी की तरफ से संचालित किया जाता है।
सुक्कुर एयरबेस
दक्षिणी वायु कमान के अंतर्गत, सिंध प्रांत के कराची और हैदराबाद के बीच स्थित जामशोरो जिले में एक सक्रिय ऑपरेशनल एयरबेस है। इसे पीएएफ बेस भोलारी के नाम से जाना जाता है। यह हाल ही में शुरू किया गया था और अब यहां 19 स्क्वाड्रन और ऑपरेशनल कन्वर्जन यूनिट तैनात हैं। यहां से एफ-16ए/बी ब्लॉक 15 एडीएफ फाइटर एयरक्राफ्ट संचालित किए जाते हैं।
चुनियांन एयरबेस
यह पाकिस्तान एयरफोर्स (पीएएफ) का एक प्रमुख ऑपरेशनल एयरबेस है। यह एयरबेस पंजाब प्रांत के चुनियांन शहर के पास स्थित है, जो लाहौर से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण की ओर है। यह एयरबेस पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

'नागरिक विमानों की आड़ में हमला कर रहा पाकिस्तान'
वहीं आज विदेश मंत्रालय और सेना के अधिकारियों की प्रेस वार्ता में बताया गया कि, पाकिस्तान की ओर से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश के बाद भारत ने पाकिस्तान के हथियार भंडार और सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान लाहौर से नागरिक विमानों की आड़ लेकर हमला कर रहा है।
यह भी पढ़ें - पड़ोसी का दुस्साहस जमींदोज: पाकिस्तानी चौकियां, आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त; चार एयरबेसों को भी बनाया गया निशाना
झूठ फैलाने में जुटा हुआ है पाकिस्तान
वहीं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि, पाकिस्तान ने लगातार गलत सूचना फैला रहा और झूठ दावे भी कर रहा है। जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करना, सूरत और सिरसा में हवाई अड्डों को नष्ट करने का फर्जी दावा किया गया है। भारत पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।