फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IND vs AUS Final: PM Modi said- We are always with you; social media reactions after India's defeat

IND vs AUS Final: PM मोदी बोले- हम हमेशा आपके साथ; भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग, पढ़ें

Sun, 19 Nov 2023 09:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Nov 2023 09:53 PM IST
सार

IND vs AUS Final: आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही उसने छठी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर दी। 

विज्ञापन
IND vs AUS Final: PM Modi said- We are always with you; social media reactions after India's defeat
भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थक निराश। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के फाइनल में भारत को हराकर करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को हुए खिताबी मुकाबले को छह विकेट से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। 

विज्ञापन

इस हार के बाद राजनेताओं से लेकर आम लोगों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का ढांढस बंधाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय क्रिकेट टीम का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने महान भावना के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, टीम इंडिया, आपने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया।  जीतें या हारें- हम आपको किसी भी तरह से प्यार करते हैं और अगला हम जीतेंगे। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जीत के लिए बधाई।

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,  हमारी टीम पूरे विश्व कप में असाधारण रूप से खेली और यादगार प्रदर्शन किया। सच्ची खेल भावना में जीत और असफलताओं दोनों से मजबूत होकर उभरना शामिल है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप और भी मजबूत बनकर उभरेंगे।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा, ऑस्ट्रेलिया को बधाई। फाइनल में हार हमारे मेन इन ब्लू के उस दबदबे को कम नहीं कर सकती है जो आपने पूरे टूर्नामेंट में दिखाया है। आपने चरित्र और सच्चे चैंपियन की भावना का प्रदर्शन किया है! एक अविश्वसनीय यात्रा के लिए धन्यवाद!  आपने हमारा दिल जीत लिया।

गुजरात के एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, वनडे और T20 का मैच उस दिन का ही मैच होता है। अभी तक भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। हम बहुत खुश थे लेकिन आज भी हम उदास नहीं हैं। भारतीय टीम ने बहुत अच्छा खेल खेला, बस ऑस्ट्रेलियाई टीम ने थोड़ा ज्यादा अच्छा खेला इसलिए हम हार गए। एक अन्य क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "भारतीय टीम का प्रदर्शन ए ग्रेड था, लेकिन, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छा खेला, इसलिए वे विजेता हैं। लेकिन मैं भारत के पिछले 10 मैचों के बारे में सोचूंगा जो उन्होंने जीते हैं। रोहित शर्मा की नम आंखों को देखकर हमारी भी आंखें नम हो गईं।"
 

आईसीसी विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "उन्होंने अच्छा खेला लेकिन यह एक खेल है। खेल में एक टीम जीतती है और दूसरी टीम हारती है।"

एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "भारतीय टीम पर हमें हमेशा से भरोसा था और आगे भी रहेगा। टीम हमारी है, हार-जीत तो होती रहती है लेकिन साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए...।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed