{"_id":"5b72c85342c7923e4a143b19","slug":"increase-security-on-international-border-before-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ी, बीएसएफ और असम राइफल्स को जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वतंत्रता दिवस से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ी, बीएसएफ और असम राइफल्स को जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला/आइजोल
Updated Tue, 14 Aug 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पहले पूर्वोत्तर में बांग्लादेश और म्यांमार से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। बांग्लादेश से लगी सीमा की निगरानी का जिम्मा बीएसएफ को, जबकि म्यांमार से लगी सीमा की जिम्मेदारी असम राइफल्स को दी गई है।
विज्ञापन
त्रिपुरा के आईजी (कानून व्यवस्था) केवी श्रीजेश ने बताया कि घुसपैठ और सीमा पार से होने वाली गतिविधियों पर अंकुश के लिए बीएसएफ से बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। राज्य में घुसने और बाहर जाने के सभी रास्तों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और प्रमुख बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रात की गश्त भी बढ़ा दी गई है। मिजोरम से लगी म्यांमार की सीमा पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने आइजोल में बताया कि सीमा पर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन