फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   increase in numbers of voters in country, 7.79% increase after 2014 till date

देश में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी, 2014 के बाद अब तक 7.79% वोटर्स की वृद्धि

Mon, 03 Sep 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
increase in numbers of voters in country, 7.79% increase after 2014 till date
मतदाता डाटा

मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर के जनता शासन-व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है। लोकतान्त्रिक प्रणाली में मतदान को एक पर्व माना जाता है जिससे देश की बागड़ोर काबिल हाथों में जनता सौंपती है। लेकिन संविधान की इसी व्यवस्था से अगर देश की जनता का विश्वास हिल जाये तो लोग अपने अधिकार के तरफ उदासीन हो जाते हैं। कुछ दशक पहले कम मतदान की समस्या आम थी और इस वजह से सुदृढ़ सरकार भी चुन कर नहीं आ पाती थी। लेकिन 2014 से  2018 तक के आंकड़े एक बेहतर तस्वीर पेश कर रहे हैं जिसके  मुताबिक देश में मतदाताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


साल 2014 में हुए आम चुनाव से लेकर 2018 तक में हुए राज्य के विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के पंजीकरण में काफी बढ़ोत्तरी दर्ज की है। इन चार सालों में पुरूष मतदाता में 7.05% की वद्धि  और महिला मतदाता में 8.61% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस हिसाब से पुरूष और महिला मतदाता को मिला कर औसतन 7.79% की बढ़ोत्तरी हुई है जो एक बड़ा सकारात्मक नतीजा है। जिस देश में जितने ही अधिक नागरिकों को मताधिकार  है उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है। इस प्रकार हमारा देश संसार के जनतांत्रिक देशों में सबसे बड़ा है क्योंकि हमारे यहाँ मताधिकार प्राप्त नागरिकों की संख्या विश्व में सबसे बड़ी है।
विज्ञापन


2014 में पुरूषों की जनसंख्या 42.66% थी और महिलाओं की जनसंख्या 38.77% थी जिसकी कुल संख्या 81.44% थी। 2015  में महिलाओं की संख्या बेहतर हुई और 38.77% से 40.50 % हो गई जबकि पुरूषों की संख्या में भी हल्का सुधार हुआ और आंकड़ा 44.43% तक पहुंचा । 2015 में मतदाताओं की कुल संख्या 84.93% से  2016 में  85.58% हो गई जिसमें पुरूष 44.69%  और महिला 40.89% के आंकड़े को छूने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 और 2018 में ज्यादा से ज्यादा लोगों मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कई विशेष कार्यक्रम चलाये गये जिसकी वजह से कुल जनसंख्या में एक साल में 1.10 % का इजाफा हुआ। 2017 में कुल मतदाता सूची की कुल जनसंख्या 86.69% थी जो  2018 में 87.79% हो गई। पुरूषों की संख्या 2017 में 45.20% से बढ़कर 2018  में 45.67% तक पहुंच गई जबकि महिलाओं में काफी ज्यादा 41.49% से बढ़ कर 42.11% तक हो गई। 


भारतीय संविधान के अनुच्छेद (आर्टिकल) 325 व 326 के अनुसार प्रत्येक वयस्क् नागरिक को, जो पागल या अपराधी न हो, मताधिकार प्राप्त है।  लेकिन उदासीनता की वजह से कई लोग अपना पंजीकरण नही कराते थे इसके अलावा सूची में गड़बड़ियों की वजह से भी लोग वोटर कार्ड से वंचित रह चाते थे। निर्वाचन आयोग ने कई करह की जागरूकता अभियान और कार्यक्रम चला कर मतदान पहचान पत्र बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जिसकी वजह से आंकड़ें इतने बेहतर हुए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed