फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   increase in digitization in covid cyber crime also increased by 151 percent

साइबर सुरक्षा आउटलुक रिपोर्ट 2022: कोविड में डिजिटलाइजेशन बढ़ने के साथ साइबर अपराध भी 151 फीसदी बढ़े

Wed, 19 Jan 2022 05:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Jan 2022 05:01 AM IST
सार

फोरम के अनुसार आज 80 प्रतिशत साइबर लीडर मानते हैं कि रैनसम-वेयर न केवल कंपनियों, बल्कि जन सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन चुके हैं।

विज्ञापन
increase in digitization in covid cyber crime also increased by 151 percent
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड महामारी में विश्व की अधिकतर कंपनियों ने खुद को डिजिटल किया, लेकिन इसी वजह से रैनसम-वेयर सहित विभिन्न साइबर अपराध 151 प्रतिशत बढ़ गए। वर्ष 2021 को लेकर यह खुलासा मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में वैश्विक साइबर सुरक्षा आउटलुक रिपोर्ट 2022 में किया गया। रिपोर्ट के अनुसार हर एक कंपनी ने औसतन 270 साइबर हमले बीते वर्ष में सहे।

विज्ञापन


इन साइबर हमलों में एक भी सफल होने पर कंपनी को औसतन 27 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। यहीं नहीं, पिछले साल जिस भी कंपनी पर ऐसे सफल हमले हुए, उसके शेयरों के दाम नैस्डेक पर घट गए।
विज्ञापन


यह घटना के छह महीने बाद भी 3 प्रतिशत तक नीचे हैं। फोरम के अनुसार आज 80 प्रतिशत साइबर लीडर मानते हैं कि रैनसम-वेयर न केवल कंपनियों, बल्कि जन सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन चुके हैं। इसे लेकर दृष्टिकोण का भी संकट है, कंपनियों के कार्यकारी अधिकारी कंपनी को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन सुरक्षा अधिकारी सहमत नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed