फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Survey Truecaller offices Mumbai Gurugram offices transfer pricing regulations violation hindi news

Income Tax Survey: ट्रूकॉलर के दफ्तरों पर आयकर विभाग का सर्वे, मुंबई और गुरुग्राम में हुई कार्रवाई

Thu, 07 Nov 2024 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई / नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई / नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 Nov 2024 07:57 PM IST
सार

आम तौर पर कॉलर आईडी जानने और फोन ब्लॉक करने के लिए इस्तेमाल में आने वाला स्मार्टफोन एप्लीकेशन ट्रूकॉलर आयकर विभाग के रडार पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारियों ने मुंबई और गुरुग्राम के दफ्तरों पर सर्वे किया है। खबरों के मुताबिक अधिकारी ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Income Tax Survey Truecaller offices Mumbai Gurugram offices transfer pricing regulations violation hindi news
आयकर विभाग (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में वैश्विक कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म ट्रूकॉलर के कार्यालयों का सर्वे किया। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्वीडन की कंपनी ने कहा कि वह जांचकर्ताओं के साथ सहयोग कर रही है।
विज्ञापन


कर अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई का मकसद कर ट्रांसफर प्राइसिंग (टीपी) मुद्दों समेत कर चोरी के कुछ आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र करना और दस्तावेज की जांच करना था। ट्रांसफर प्राइसिंग शब्द का इस्तेमाल कंपनी के अंदर होने वाले वित्तीय लेनदेन के लिए किया जाता है। पहले अधिकारियों ने बताया था कि यह छापे की कार्रवाई थी। सर्वे के भाग के रूप में कर अधिकारी केवल जांच के अंतर्गत आने वाली कंपनी के व्यावसायिक परिसर का दौरा करते हैं, जबकि छापे में व्यावसायिक के साथ-साथ आवासीय और संबद्ध परिसरों को भी कवर किया जाता है।
विज्ञापन


ट्रूकॉलर के बंगलूरू, मुंबई और गुरुग्राम में कार्यालय
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ट्रूकॉलर के देश में बंगलूरू, मुंबई और गुरुग्राम में कार्यालय हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार 7 नवंबर को ट्रूकॉलर के भारत कार्यालयों की भारतीय कर अधिकारियों ने सर्वे किया। ट्रूकॉलर कार्यालयों में मौजूद अधिकारियों की पूरी सहायता कर रहा है। कंपनी ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के कार्रवाई की गई। ट्रूकॉलर कर विभागों से आधिकारिक पुष्टि और संचार का इंतजार कर रहा है। ट्रूकॉलर संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी: स्वीडिश कंपनी
कराधान के संबंध में स्वीडिश कंपनी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी के रूप में हमारी कार्यप्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी है। ट्रूकॉलर भारत में नियमित कर ऑडिट के अलावा किसी भी कर जांच के अधीन नहीं है। ट्रूकॉलर ने हमेशा भारत और उन सभी क्षेत्रों में देय सभी करों का भुगतान किया है जहां यह काम करता है। कंपनी ने कहा कि उसके अंतर-समूह लेनदेन के लिए स्थानांतरण मूल्य निर्धारण नीति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत आर्म्स लेंथ मानक के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed