{"_id":"6102e50b3a7770669e706126","slug":"income-tax-search-operation-in-ranchi-and-kolkata-tax-evasion-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग: रांची और कोलकाता में तलाशी अभियान, 50 करोड़ से अधिक की कर चोरी की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयकर विभाग: रांची और कोलकाता में तलाशी अभियान, 50 करोड़ से अधिक की कर चोरी की आशंका
Thu, 29 Jul 2021 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:57 PM IST
सार
वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि आयकर विभाग ने 28 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। इसमें बड़ी कर चोरी की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयकर विभाग ने 28 जुलाई 2021 को झारखंड की राजधानी रांची और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तलाशी अभियान चलाया था। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि झारखंड में निर्माण कार्य और रियल एस्टेट से जुड़े एक नामी समूह के परिसरों पर तलाशी ली गई। मंत्रालय ने बताया कि तलाशी रांची और कोलकाता में हुई और इस दौरान 20 से अधिक परिसर कार्रवाई के दायरे में आए।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार वित्त मंत्रालय ने बताया कि बिना हिसाब के 50 लाख रुपये नकद जब्त किए गए और तीन लॉकर पाए गए। प्राथमिक सबूतों के आधार पर इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि 50 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी हो सकती है। मंत्रालय ने आगे कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है और आने वाले समय में कर चोरी के आंकड़े अभी के मुकाबले काफी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Unexplained cash of Rs 50 lakh has been seized & three lockers have been found & placed under restraint. Preliminary evidence suggests evasion of tax of more than Rs 50 cr. Post search investigations are going on & tax evasion figures may go up substantially: Ministry of Finance
— ANI (@ANI) July 29, 2021
विज्ञापन