{"_id":"613b52463f71b0091d6ef41b","slug":"income-tax-raids-on-three-commission-agents-of-punjab-and-haryana-seized-cash-and-jewelry-worth-more-than-three-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : आयकर ने पंजाब और हरियाणा के तीन कमीशन एजेंटों पर मारे छापे, तीन करोड़ से ज्यादा के नकदी व आभूषण जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई : आयकर ने पंजाब और हरियाणा के तीन कमीशन एजेंटों पर मारे छापे, तीन करोड़ से ज्यादा के नकदी व आभूषण जब्त
Fri, 10 Sep 2021 06:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:10 PM IST
सार
इन कमीशन एजेंटों का कारोबार स्टील रोलिंग मिल, कोल्ड स्टोरेज, जनरल मिल्स, ज्वेलरी शॉप व फ्लोर मिल से जुड़ा है।
विज्ञापन
आईटी रेड
विस्तार
आयकर विभाग ने पंजाब व हरियाणा के तीन कमीशन एजेंट समूहों पर आठ सितंबर को छापे मारे। इस दौरान तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की नकद राशि व आभूषण जब्त किए गए। समूह के लॉकरों को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के बारे में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि इन कमीशन एजेंट समूहों के पंजाब और हरियाणा में परिसरों की जांच की गई। ये समूह कमीशन एजेंट के कारोबार के अलावा स्टील रोलिंग मिल, कोल्ड स्टोरेज, जनरल मिल्स, ज्वेलरी शॉप, राइस मिल्स, फ्लोर मिल चलाने में भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
I-T Dept conducted search & seizure ops on Sept 8 on 3 Commission agent groups, covering premises across Punjab & Haryana. They also engaged in running Steel Rolling Mill, cold storage, Gen Mills, Jewellery shop, Rice Mills, Flour Mill besides business of Commission Agents: CBDT
— ANI (@ANI) September 10, 2021
विज्ञापन
जांच के दौरान 1.70 करोड़ रुपये नकद मिले और 1.50 करोड़ रुपये के आभूषण भी पाए गए। ये बेहिसाबी होने से जब्त किए गए। करीब 1.50 करोड़ रुपये का बेहिसाबी आटा भी जब्त किया गया। आठ बैंक लॉकरों को सील किया गया है। कुछ परिसरों की जांच में डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान इन समूहों के 3.40 करोड़ रुपये के बेहिसाबी निवेश और अचल संपत्तियों का भी पता चला है।