{"_id":"61d5d6b77906e77c6b7a9cba","slug":"income-tax-raids-on-sp-mls-pampi-jain-cash-and-jewelry-seized-tax-theft-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax: इत्र कारोबारी पंपी जैन के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी में मिली करोड़ों की नकदी-आभूषण, कर चोरी भी आई सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Income Tax: इत्र कारोबारी पंपी जैन के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी में मिली करोड़ों की नकदी-आभूषण, कर चोरी भी आई सामने
Wed, 05 Jan 2022 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:05 PM IST
सार
सपा एमएलसी और इत्र कारोबारी पंपी जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बीते दिनों छापेमारी की थी और अब विभाग ने इस दौरान सामने आई जानकारी और कार्रवाई की जानकारी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयकर विभाग की ओर से समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएसली और इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। विभाग की ओर से बुधवार को जानकारी दी गई कि इस छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला है। आयकर विभाग ने 31 दिसंबर को इत्र के कारोबार और रियल स्टेट कारोबार से जुड़े दो समूहों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ये छापेमारियां उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात में लगभग 40 स्थानों पर की गई थीं। इस दौरान पता चला है कि समूह कर चोरी में संलिप्त था। समूह ने सेल्स ऑफिस और मुख्य ऑफिस में समूह ने कच्चे बिल के माध्यम से 35 से 40 फीसदी काम नकद में किया। समूह की 10 करोड़ रुपये की टैक्स हेराफेरी सामने आई है।
विज्ञापन
नौ करोड़ से ज्यादा की नकदी और आभूषण जब्त किए
इसके अलावा पता चला है कि समूह ने 45 करोड़ रुपये की आय के बारे में कोई ठीक-ठीक जानकारी नहीं दी है। समूह के कुछ हिस्सेदारों के पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपत्ति होने का भी पता चला है। उत्तर प्रदेश के इस समूह ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की बात भी सामने आई है। नौ करोड़ से ज्यादा की नकदी और दो करोड़ रुपये से ज्यादा के आभूषण जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन