फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax raids on Soya group of Madhya Pradesh revealed black money of Rs 450 crore

मध्यप्रदेश के सोया समूह पर छापे में 450 करोड़ रुपये के कालेधन का पता चला

Tue, 23 Feb 2021 03:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Feb 2021 03:13 AM IST
विज्ञापन
Income Tax raids on Soya group of Madhya Pradesh revealed black money of Rs 450 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश में सोया उत्पाद बनाने वाले समूह पर छापा मारकर 450 करोड़ के काले धन का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को बताया, विभाग ने 18 फरवरी को बेतूल, सतना, मुंबई, शोलापुर और कोलकाता में 22 जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव समेत कई सबूत जब्त किए गए, जिनसे अब तक 450 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगा है।

विज्ञापन


सीबीडीटी के मुताबिक, छापे में आठ करोड़ रुपये नकद और 44 लाख रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। इसके अलावा नौ बैंक लॉकर को भी सील किया गया। समूह ने कोलकाता स्थित मुखौटा कंपनियों से भारी प्रीमियम पर शेयर पूंजी के जरिये 259 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय अर्जित की।
विज्ञापन


इसके अलावा कोलकाता की ही मुखौटा कंपनियों से मुखौटा कंपनियों में निवेश दस्तावेजों की बिक्री से 90 करोड़ रुपये जुटाए। समूह ने जिन कंपनियों का दावा किया, उनमें से कोई भी उस पते पर परिचालन में नहीं थी। समूह ने अपनी इकाई के शेयर बिक्री पर गलत तरीके से 27 करोड़ रुपये के दीर्घकालीन पूंजी लाभ (एलटीसीजी) छूट का भी दावा किया। जांच में पाया गया कि इन शेयरों की खरीद सही नहीं थी। जांच के दौरान पाया गया कि अपना लाभ कम दिखाने के लिए समूह ने 52 करोड़ का फर्जी घाटा भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे के समूह पर छापे में 335 करोड़ रुपये के काले धन का खुलासा
वहीं, आयकर विभाग ने तंबाकू उत्पादों का कारोबार करने वाले पुणे के समूह के ठिकानों पर छापा मारकर 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। सीबीडीटी ने बताया कि 17 फरवरी को महाराष्ट्र में 34 जगहों पर की गई कार्रवाई में एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। जांच में अचल संपत्ति की बिक्री से नौ करोड़ रुपये की बेहिसाब आय का पता चला है। इसके अलावा हस्तलिखित और कंप्यूटर पर बनाई गई एक्सेल शीट से करीब 234 करोड़ रुपये की तंबाकू की नकद बिक्री का खुलासा हुआ है। अब तक करीब 335 करोड़ रुपये की आय का खुलासा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed