कर्नाटक: पूर्व सीएम येदियुरप्पा के निजी सहायक उमेश के आवास पर आयकर विभाग का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बीएस येदियुरप्पा की मुख्यमंत्री पद से कुर्सी जाते ही मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। अब येदियुरप्पा के पीए उमेश के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। उमेश पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ी खबर कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के निजी सहायक उमेश के आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। उमेश समेत कई अन्य ठेकेदारों पर भी इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी है। येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री के दौरान उमेश सिंचाई विभाग का कामकाज संभालता था। सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में ये कार्रवाई की गई है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों की ओर से खुलासे नहीं किए गए हैं। फिलहाल उमेश और अन्य ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को बंगलूरु सहित कर्नाटक के कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी सिंचाई विभाग में कथित घोटाले को लेकर की गई है। दरअसल, जब विभाग में घोटाले की बात उजागर हुई थी उस वक्त बीएस येदियुरप्पा ही राज्य के मुख्यमंत्री थे।Income Tax raid on Umesh, who was a PA to BS Yediyurappa when he was Chief Minister. Umesh used to handle the most lucrative irrigation department. Several contractors being raided.
— DP SATISH (@dp_satish) October 7, 2021विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता एच विश्वास ने विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसी साल जून के महीने में जेडीएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ ने भद्र अपर कैनार प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले का अंदेशा जताया था। उन्होंने कहा था कि 21,473 करोड़ रुपए का टेंडर बिना किसी बैठक और बिना वित्त विभाग की स्वीकृति के तैयार किए गए थे।