{"_id":"58f78ab54f1c1b3f3b47339f","slug":"income-tax-raid-all-over-country-on-beaurocrats-generates-crores-of-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी-उत्तराखंड में नौकरशाहों के खिलाफ इनकम टैक्स छापे, निकला करोड़ो का कालाधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी-उत्तराखंड में नौकरशाहों के खिलाफ इनकम टैक्स छापे, निकला करोड़ो का कालाधन
amarujala.com- Submitted By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 19 Apr 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने यूपी और उत्तराखंड के कुछ नौकरशाहों के खिलाफ छापे मार कर 20 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया है। नोएडा, कानपुर और देहरादून में मारे गए छापे में करोड़ों की अघोषित आय और संपत्ति का पता चला है।
विज्ञापन
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक विभाग ने पिछले दो दिनों के अंदर यूपी और उत्तराखंड में चार बड़े सरकारी अधिकारियों के यहां छापे मारे। इनमें उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के देहरादून कार्यालय में तैनात जनरल मैनेजर शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारी पर टैक्स चोरी के लिए अपने पद के दुरुपयोग का आरोप है। अधिकारी के यहां मारे गए छापे में सैक ड़ों बीघे में बने फार्महाउस और अन्य अचल संपत्ति में उनके निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। कई शहरों में उनकी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। अधिकारी और उनके परिवार वालों के घरों से रेंज रोवर, ऑडी और बीएमडब्ल्यू कारें भी बरामद हुुई हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे फार्म हाउस में 15 एलईडी टेलीविजन लगा देख कर हैरान थे। यह फार्म हाउस, फैक्टरी के लिए निर्धारित जमीन पर बनाया गया था। इसमें बेहतरीन जिम, गेस्ट हाउस और निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल भी था।
इसी तरह यूपी के सिद्धार्थनगर में एक स्थानीय निकाय के चेयरमैन के खिलाफ मारे गए छापे में शुरुआती जांच के दौरान 10 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस चेयरमैन के दो पेट्रोल पंप और एक गैस एजेंसी है।
उन पर अपने फायदे के लिए विकास फंड में घालमेल का आरोप है। विभाग ने एक और अधिकारी के नोएडा के घर पर भी छापा मारा है। कानपुर में तैनात यूपी रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के यहां भी छापा मारा गया है।
नोएडा के अधिकारी के यहां मारे गए छापे में दो करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की खरीदारी में कैश पेमेंट करने का पता चला है। उन्होंने पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदी है और इसमें दो करोड़ रुपये का नकद भुगतान किया है। कानपुर के अधिकारी के यहां छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।
गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान आयकर विभाग के छापे में 540 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत काला धन घोषित करने की विंडो 31 मार्च को बंद हो गई थी। इसके बाद आयकर विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की है।
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 80 जगह छापे
देश भर में काले धन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आयकर विभाग ने तमिलनाडु कर्नाटक और केरल में 80 जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों के मुताबिक चेन्नई शहर स्थित एक चिटफंड कंपनी और इसके सहयोगियों के 43 ठिकानों पर छापे गए। केरल में 29 और कर्नाटक में छह जगहों पर छापे मारे गए। आयकर विभाग को इनके यहां बड़ी मात्रा में काला धन होने का पता चला है।
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 80 जगह छापे
देश भर में काले धन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आयकर विभाग ने तमिलनाडु कर्नाटक और केरल में 80 जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों के मुताबिक चेन्नई शहर स्थित एक चिटफंड कंपनी और इसके सहयोगियों के 43 ठिकानों पर छापे गए। केरल में 29 और कर्नाटक में छह जगहों पर छापे मारे गए। आयकर विभाग को इनके यहां बड़ी मात्रा में काला धन होने का पता चला है।