कार्रवाई : तमिलनाडु के पांच शहरों में आयकर विभाग का छापा, 400 करोड़ रुपये की आय का लगाया पता
आयकर विभाग ने तमिलनाडु के पांच शहर चेन्नई, कोयम्बटूर, सेलम, विरुधुनगर और थेनी में 20 स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध 400 करोड़ रुपये की आय का पता लगाया है। सीबीडीटी के अनुसार 11 मार्च को यह कार्रवाई की गई थी जिसके तहत भारी मात्रा में नकदी रखने और विदेशी संस्थाओं के माध्यम से बेहिसाब धन का लेनदेन करने वाले व्यक्तियों के एक समूह पर शिकंजा कसा गया था। सीबीडीटी ने कहा कि आगे जांच जारी है।
Income Tax Department carried out searches on 11.03.2021 in the case of a group of individuals who are involved in handling huge amount of cash and routing unaccounted money through foreign entities and bank accounts of their related concerns: Central Board of Direct Taxes
— ANI (@ANI) March 17, 2021