{"_id":"61392a1e11898564603ff828","slug":"income-tax-department-seized-assets-of-sasikala-aide-of-former-cm-jayalalithaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: आयकर विभाग ने जब्त की पूर्व सीएम जयललिता की अहम साथी शशिकला की संपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: आयकर विभाग ने जब्त की पूर्व सीएम जयललिता की अहम साथी शशिकला की संपत्ति
Thu, 09 Sep 2021 02:54 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:54 AM IST
सार
वीके शशिकला को जयललिता के निधन के बाद 2017 में आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी पाया गया था। शशिकला की एक बंगले व जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है।
विज्ञापन
वीके शशिकला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने बुधवार को चेन्नई के करीब पय्यानूर गांव में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की अहम साथी रही वीके शशिकला की करीब तीन एकड़ जमीन अस्थायी तौर पर जब्त कर ली। यह संपत्ति बेनाकी संपत्ति लेनदेन निवारण कानून (बीपीटीए) के तहत जब्त की गई। गांव में जमीन से जुड़े बंगले में चिपकाए गए आयकर विभाग के तदर्थ कुर्की आदेश के मुताबिक, बीपीटीए के प्रावधानों के तहत इस संपत्ति के स्थानांतरण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
शशिकला को जयललिता के निधन के बाद 2017 में आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराए जाने पर बंगलुरू की एक जेल में बंद किए जाने के बाद अन्नाद्रमुक पार्टी से बाहर कर दिया गया था। पय्यनूर गांव स्थित शशिकला की एक बंगले व जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है।
विज्ञापन
साल 1994 में खरीदी गई इस 3.52 एकड़ संपत्ति को बीपीटीए की धारा 24 (3) के तहत कुर्क किया गया है। अस्थायी कुर्की के तहत इस जमीन को अधिकतम 90 दिन तक सरकारी कब्जे में रखा जा सकता है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक, शशिकला को इस संपत्ति की अस्थायी कुर्की को लेकर एक कारण बताओ नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन