फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax department raids in Delhi and Tax evasion of one thousand crores caught

आयकर विभाग ने दिल्ली के बिजनेस हाउस पर की छापेमारी, एक हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी

Wed, 23 Oct 2019 10:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 23 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Income tax department raids in Delhi and Tax evasion of one thousand crores caught
आयकर विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली के बिजनेस हाउस पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को एक हजार से अधिक की कर चोरी का पता चला है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई वीवीआईपी हेलिकॉप्टर से जुड़े हवाला सौदे को लेकर की थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि बिजनेस हाउस विभिन्न ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट और वित्तीय सेवाओं से जुड़ा था। हालांकि उसने बिजनेस हाउस का नाम नहीं बताया।

विज्ञापन


लेकिन, आयकर अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बिजनेस हाउस अलंकित ग्रुप है, जिसके देश के कई शहरों और दुबई में भी दफ्तर हैं। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई बयान नहीं आया है। अधिकारियों ने बताया कि छापे और जब्ती की कार्रवाई से बड़ी मात्रा में कर चोरी, हवाला लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


अलंकित ग्रुप दिल्ली और कोलकाता में मुखौटा कंपनियों के जरिए अवैध धन का लेनदेन करता था। जांच से यह भी पता चला है कि दुबई के ऑपरेटर राजीव सक्सेना की मुखौटा कंपनियों के जरिए दुबई में बड़ी मात्रा में कमीशन भी प्राप्त हुआ। राजीव सक्सेना वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में भी आरोपी है। इस कमीशन के एक हिस्से को अलंकित ग्रुप के जरिए भारत में वापस भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed