फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax department raids hawala operators and seizes 62 crore cash

आयकर विभाग ने हवाला ऑपरेटरों पर छापे मारकर जब्त की 62 करोड़ की नकदी

Thu, 29 Oct 2020 05:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
Income tax department raids hawala operators and seizes 62 crore cash
आयकर विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आयकर विभाग ने हवाला ऑपरेटरों व फर्जी बिल बनाने वालों के यहां छापा मारकर 62 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। यह बेहिसाब धन संजय जैन नामक एंट्री ऑपरेटर से जुड़े परिसरों से बरामद हुआ है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया, 2000 व 500 रुपये के नोटों को लकड़ी की अलमारी व फर्नीचर में छिपा कर रखा गया था। आयकर विभाग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड व गोवा में 42 जगहों पर छापा मारा था। इस दौरान हवाला रैकेट द्वारा कथित रूप से करीब 500 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के संकेत मिले थे।

विज्ञापन


अलमारी और फर्नीचर में छिपाकर रखे थे 2000 व 500 रुपये के नोट
इससे पहले, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को छापे के दौरान 2.37 करोड़ रुपये कैश और 2.89 करोड़ रुपये के गहने बरामद होने की जानकारी दी थी। जांच के दौरान पता चला था कि एंट्री ऑपरेटरों ने मुखौटा कंपनियों व फर्म के नाम पर फर्जी बिल बनाकर बेहिसाब धन को खपाया। ये लोग अपने कर्मचारियों को इन मुखौटा कंपनियों का डमी निदेशक और साझेदार बनाकर सभी बैंक खाते को नियंत्रित करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed