फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department raid in constituency of HD Deve Gowda grandson

कर्नाटकः देवेगौड़ा के पौत्रों के निर्वाचन क्षेत्र में आयकर विभाग ने की छापेमारी 

Tue, 16 Apr 2019 10:11 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 16 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raid in constituency of HD Deve Gowda grandson
एच डी देवेगौड़ा (फाइल फोटो)

आयकर अधिकारियों ने कर्नाटक के मंड्या और हासन जिले में जेडीएस नेतृत्व से जुड़े लोगों के भवनों पर छापा मारा। इन जिलों से पार्टी सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा के पौते निखिल कुमारस्वामी और प्रांजल रेवन्ना पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक चार टीमों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर इन लोगों के निवास स्थालों, फैक्ट्रियों की तलाशी ली। आयकर विभाग ने बताया कि उसने कुछ व्यापारियों पर छापेमारी की, जिनके खिलाफ कर चोरी और अघोषित आय की पुख्ता सूचना थी। हासन में पांच, बंगलूरु और मंड्या में एक-एक जगह पर कार्रवाई हुई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में जेडीएस और कांग्रेस केंद्र सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना के तहत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही हैं। 28 मार्च को मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आयकर विभाग के बाहर प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य आयकर आयुक्त बी आर बालाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आयकर अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने और धमकाने वालों के खिलाफ आईपीसी के तहत कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed