फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department organized awareness program in Visakhapatnam

ITR: विशाखापत्तनम में करदाताओं तक पहुंचा आयकर विभाग; जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Fri, 19 Jul 2024 11:58 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 19 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department organized awareness program in Visakhapatnam
आयकर विभाग - फोटो : अमर उजाला

आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इसके बाद आईटीआर दाखिल करने पर आयकरदाताओं को जुर्माना भी देना पड़ेगा। इसके पूर्व ही आयकर विभाग ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) विशाखापत्तनम में करदाताओं तक पहुंच कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें संस्था के कर्मचारियों को आयकर भरने से लेकर टैक्स वापसी तक की सभी तकनीकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता इज्जदा मधुसूदन राव (आईआरएस) ने की। इज्जदा मधुसूदन ने ई-से शुरू करके कर अनुपालन को आसान बनाने के संबंध में आयकर विभाग में हुए हालिया विकास के बारे में बताया। फाइलिंग, विभाग में होने वाली डिजिटलीकरण प्रक्रिया, पहले से भरे रिटर्न में दिखाई देने वाली वित्तीय जानकारी एकत्र करना, वार्षिक सूचना प्रणाली के माध्यम से डाटा एकत्र करना, अपील दाखिल करना आदि, यह सब किसी भी आयकर कार्यालय में आए बिना करदाताओं की सुविधा पर होता है। उन्हें इसकी पूर्ण जानकारी लोगों को दी। वी सांता कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आरआईएनएल के कर्मचारियों के लिए आईटी रिटर्न जमा करने में नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए कर अधिकारियों के साथ बातचीत करने का यह एक अच्छा अवसर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed