{"_id":"6220b2a9edc1206bba62f0d4","slug":"income-tax-department-found-benami-assets-and-hawala-transactions-after-raids-on-shiv-sena-corporator-and-bmc-contractors-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: शिवसेना पार्षद और बीएमसी के ठेकेदारों पर आईटी की कार्रवाई, बेनामी संपत्तियों और हवाला कारोबार का खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: शिवसेना पार्षद और बीएमसी के ठेकेदारों पर आईटी की कार्रवाई, बेनामी संपत्तियों और हवाला कारोबार का खुलासा
Thu, 03 Mar 2022 05:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 03 Mar 2022 05:51 PM IST
सार
मुंबई में शिवसेना पार्षद और बीएमसी के ठेकेदारों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। इस दौरान बेनामी संपत्तियों और हवाला कारोबार का खुलासा भी हुआ है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इस बारे में अपने बयान में जानकारी दी।
विज्ञापन
यशवंत जाधव
- फोटो : ANI
विस्तार
आयकर विभाग ने शिवसेना पार्षद और बीएमसी के कुछ ठेकेदारों के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। मुबंई में आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन दर्जन संपत्तियों का पता लगाया है। इसमें से कुछ बेनामी संपत्तियां भी हैं। इन संपत्तियों की कीमत 130 करोड़ रूपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने 25 फरवरी को महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई में लगभग 35 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन ठेकेदारों ने लगभग 200 करोड़ रुपये की आय में चोरी की है।
विज्ञापन
सीबीडीटी के बयान में यह भी कहा गया है कि यशवंत जाधव और उनके करीबियों द्वारा किए गए अनुबंधों पर काम करने वाले कुछ ठेकेदारों के आवास पर छापे मारे गए थे। गौरतलब है कि जाधव बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
बयान में बताया गया है कि छापेमारी के दौरान डिजिटल सबूत, कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया है। इन सबूतों से जाधव और ठेकेदारों के बीच घनिष्ठ संबंध होने की बात साबित हुई है। इसके साथ ही लगभग 3 दर्जन अचल संपत्ति की भी जानकारी मिली है। इनकी कीमत लगभग 130 करोड़ रुपये है। सीबीडीटी ने दावा किया कि ये संपत्तियां, यशवंत जाधव के सहयोगियों, बेनामीधारियों के नाम पर हैं। जांच के दौरान यशवंत जाधव के खिलाफ हवाला कारोबार में संलिप्तता के सबूत भी मिले हैं।
गौरतलब है कि शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा एमपी संजय राउत ने छापेमारी की कार्रवाई वाले दिन आईटी विभाग पर हमला करते हुए कहा था कि मुबंई निकाय चुनाव को देखते हुए आईटी की ये कार्रवाई केवल शिवसेना को बदनाम करने के लिए की जा रही है।