{"_id":"61c1cb13153e1a503027a7cb","slug":"income-tax-department-detects-rs-125-crore-black-money-after-raids-on-two-west-bengal-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की कार्रवाई: पश्चिम बंगाल के दो समूहों पर छापेमारी, 125 करोड़ की अघोषित आय का पता लगाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयकर विभाग की कार्रवाई: पश्चिम बंगाल के दो समूहों पर छापेमारी, 125 करोड़ की अघोषित आय का पता लगाया
Tue, 21 Dec 2021 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:46 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के दो कारोबारी समूहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इनके कई परिसरों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 125 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। विभाग ने ऐसी ही कार्रवाई तमिलनाडु के एक समूह के खिलाफ भी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में स्थित दो समूहों के परिसरों पर छापेमारी है और 125 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। ये समूह स्टील और लोहे के उत्पादों समेत अन्य वस्तुओं का उत्पादन करते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को बताया कि ये छापेमारी 16 दिसंबर को लगभग 30 परिसरों पर की गई थी।
विज्ञापन
सीबीडीटी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि छापेमारी के परिणामस्वरूप नकदी और दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के आबूषण जब्त किए हैं। इसके अलावा 125 करोड़ रुपये की अघोषित आय के बारे में पता चला है। छापेमारी के दौरान एसडी कार्ड जब्त किए गए हैं जिनमें व्हाट्सएप चैट और दस्तावेजों व डिजिटल डाटा के रूप में अहम सबूत मौजूद हैं।
विज्ञापन
एसडी कार्ड में सेव मिले सबूत
बयान के अनुसार इन एसडी कार्ड्स का इस्तेमाल बेहिसाब बिक्री के समानांतर सेट, वास्तविक उत्पादन डेटा की एक्सेल शीट, समानांतर मिलान खातों की फाइलों, विभिन्न पार्टियों को किए गए नकद भुगतान के विवरण रखने के लिए किया गया है। सीबीडीटी ने कहा कि मामले में विभाग की जांच चल रही है और पूरे मामले की तह तक जाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु में भी की छापेमारी
इसके साथ ही आयकर विभाग ने तमिलनाडु के नव्येली में स्थित एक समूह के 30 परिसरों पर छापेमारी की है। सीबीडीटी ने बताया कि चिटफंड, फाइनेंस और रियल स्टेट के कारोबार में शामिल इस समूह के परिसरों पर छापेमारी 16 दिसंबर को की गई थी। यहां पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने बिना हिसाब वाली लगभग 12 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है।
इस दौरान समूह के प्रमुख व्यक्ति के क्लाउड सर्वर पर समानांतर अकाउंट बुक चलाने का पता चला। इस दौरान काफी कागजात और डिजिटल प्रमाण सीज किए गए। प्राथमिक जांच के दौरान ग्रुप के चिट फंड कारोबार से अपनी आय कम दिखाने और विभिन्न पार्टियों से नकदी लेने का खुलासा हुआ। वहीं, अचल संपत्ति में 250 करोड़ की अघोषित आय होने का अनुमान है।