फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In UP election BJP won then India will won:sangeet som

'यूपी चुनाव में भाजपा हारी तो यह पाकिस्तान की जीत जैसा होगा'

Fri, 19 Aug 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
In UP election BJP won then India will won:sangeet som
संगीत सोम - फोटो : getty

मेरठ की सरधना सीट से एमएलए और मुजफ्फरनगर दंगो में नामजद रहे संगीत सोम ने अपने बयान से एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी विधायक सोम ने मेरठ में आयोजित एक रैली में यह विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में आगामी चुनाव हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच की जंग के जैसा होगा। इस चुनाव में भाजपा की हार हिंदुस्तान की हार होगी और किसी गैर भाजपाई दल का जीतना यहां पाकिस्तान बनने जैसा होगा।

विज्ञापन


सोम ने कहा की यूपी में इस बार लड़ाई हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच की है। फैसला आप लोगों को करना है। इस बार भाजपा एकतरफा है। इन चुनावों में दुसरे दर्जे पर अगर कोई पार्टी रहेगी तो वह बसपा हो सकती है। संगीत सोम के इस बयान पर सभी गैर भाजपाई दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। सभी दलों ने सोम के इस बायन को भाजपा का असली चेहरा बताया है।
विज्ञापन


जबकि भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि पार्टी उनके इस बयान का समर्थन नहीं करती, पार्टी उनके इस बयान की समीक्षा कर रही है और समीक्षा के बाद ही पार्टी उनके बयान पर निर्णय लेगी।  सोम के इस बयान पर यूपी के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गयी है। सभी दलों ने चुनाव से पहले भाजपा पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed