फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in universities Sanitation Campaign number will be counted in Practical marks

प्रैक्टिकल में जुड़ेंगे विश्वविद्यालयों में स्वच्छता अभियान के नंबर

Wed, 07 Sep 2016 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 05:11 AM IST
विज्ञापन
in universities Sanitation Campaign number will be counted in Practical marks
यूजीसी

स्कूलों की तर्ज पर देशभर के विश्वविद्यालयों में पहली बार स्वच्छता अभियान पर आयोजित कार्यक्रम के नंबर प्रैक्टिकल में जुड़ेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के विश्वविद्यालयों समेत उच्च शिक्षण को 15 सितंबर तक स्वच्छ पखवाड़ा आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान स्वच्छता पर आधारित निंबध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करनी होगी। इन प्रतियोगिताओं के नंबर भी दिए जाएंगे, जोकि प्रैक्टिकल में जुड़ेंगे।

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस संधु ने देशभर के कुलपतियों को भेजे पत्र में लिखा है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंद्रह दिन का पखवाड़ा आयोजित किया जाए। इस दौरान शिक्षकों, कर्मियों और छात्रों को साफ-सफाई व स्वच्छता के लाभ के बारे में भी जागरूक करें।
विज्ञापन


लैब, कैंटीन या क्लास रूम आदि में प्रयोग होने वाले बॉयोडिग्रेडेबल और ड्राई वेस्ट का प्राकृतिक तरीके से निपटारा करें। इस प्रकार के कार्यक्रम में जो छात्र भाग लें, उनके नंबर (मॉर्क्स) प्रैक्टिकल में भी जोड़े। क्योंकि विश्वविद्यालयों में अब च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम हैं, ऐसे में छात्रों को ग्रेंडिग में लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

​सुझाव भी भेजने होंगे

in universities Sanitation Campaign number will be counted in Practical marks

इस स्वच्छता पखवाड़े के तहत कैंपस प्रमुख को साफ-सफाई व स्वच्छता पर परिचर्चा के साथ स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। इस दौरान स्वच्छता पर किस प्रकार से काम हो रहा है, उसका औचक निरीक्षण भी करें। पुरानी फाइलों के रिकार्ड को ऑनलाइन सुरक्षित रखते हुए, पुराने फर्नीचर का भी निपटारा करें।

स्वच्छता अभियान विषय पर आधारित पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित करवानी होगी।

स्वच्छता पखवाड़े के बाद विश्वविद्यालय अपने सुझाव भी भेज सकते हैं। छात्र, शिक्षक या कर्मियों को अपने सुझाव में स्वच्छ अभियान के तहत किस प्रकार से काम करना होगा, क्या बदलाव लाएं आदि को वे सुझाव के रूप में भेज सकते हैं। उन्हें यह सुझाव डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटस्वच्छभारतडॉटमाईजीओवीडॉटइन पर भेजने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed