फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In the UNHRC meeting India lambasted the neighboring country saying Pakistan is a factory for the production of terrorists

यूएनएचआरसी की बैठक में भारत ने पड़ोसी मुल्क को लताड़ा, कहा- आतंकवादी बनाने का कारखाना है पाकिस्तान

Tue, 02 Mar 2021 06:46 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 02 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
In the UNHRC meeting India lambasted the neighboring country saying Pakistan is a factory for the production of terrorists
भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र के सचिव पवन कुमार बाधे - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के सम्मेलन में पाकिस्तान व इस्लामिक देशों के संगठनों के बयानों को यूएन में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन कुमार बाधे ने सिरे से खारिज किया है। बाधे ने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए इस मंच का जानबूझकर दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि उसका मकसद अपने देश में मानव अधिकारों के गंभीर उल्लंघनों से परिषद का ध्यान हटाना है। 

विज्ञापन

 



पवन कुमार बाधे ने आगे कहा कि, 'पाकिस्तानी नेताओं ने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि यह आतंकवादियों के उत्पादन का कारखाना बन गया है। पाकिस्तान ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया है कि आतंकवाद मानवाधिकारों के हनन का सबसे खराब रूप है और आतंकवाद के समर्थक मानव अधिकारों का सबसे बुरा हनन करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

   

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में उसके खिलाफ बोलने की कोशिश करने वालों की बड़े पैमाने पर असाधारण हत्याएं की जाती हैं और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उन्हें अभद्रता के साथ अंजाम दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह खेदजनक है कि इस्लामिक सहयोग संगठन पाकिस्तान द्वारा भारत विरोधी दुष्प्रचार करने के लिए खुद को शोषित करने की अनुमति देता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed