फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In the name of the cow Murder flogging humiliation of Muslims and Dalits

गाय के नाम परः दलितों और मुसलमानों की जान से खेल रहे 'गौ रक्षक'

Fri, 05 Aug 2016 01:00 PM IST
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
In the name of the cow Murder flogging humiliation of Muslims and Dalits
भारत एक खतरनाक सड़क पर आगे बढ़ रहा है और दलितों/मुसलमानों का उत्पीड़न इस सड़क पर मील के पत्थर हैं।  - फोटो : Amar Ujala - File
सितंबर 2015 में दिल्ली के बाहर मुहम्मद अखलाक के घर में घुसकर गाय के मांस की अफवाह पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद उत्तर भारत में इस तरह के हमलों की संख्या लगातार बढ़ती गई है। इस साल कम से कम तीन लोगों का मार दिया गया और कइयों के साथ मारपीट हुई। गुजरात में गाय की खाल उतारने वाले दलितों के साथ मारपीट हुई और फिर एक हिंसक विरोध प्रदर्शन सड़कों पर उठ खड़ा हुआ। ऐसा प्रदर्शन कई सालों में नहीं देखा गया। इसका अंजाम यह रहा कि मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालिया घटनाओं को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत एक खतरनाक सड़क पर आगे बढ़ रहा है और दलितों/मुसलमानों का उत्पीड़न इस सड़क पर मील के पत्थर हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश

In the name of the cow Murder flogging humiliation of Muslims and Dalits
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
दोनों राज्यों में अब तक कोई हमला नहीं हुआ है। 

हालांकि 18 अक्टूबर 2015 को जाहिद अहमद पेट्रोल बम के हमले में मारा गया। उधमपुर में स्थानीय भीड़ ने उसके ट्रक पर पेट्रोल बम फेंका था। जाहिद ट्रक पर खलासी का काम करता था। भीड़ श्रीनगर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद की ओर आयोजित की गई बीफ पार्टी का विरोध कर रही थी। संदिग्ध हमलावरों के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

हिमाचल में, सिरमौर जिले के लवासा गांव में 17 अक्टूबर 2015 को भीड़ ने 20 साल के नोमान को गांव वालों ने मार डाला। गांव वालों ने ट्रक का पीछा किया नोमान को मार डाला। अपने चार साथियों के साथ नोमान गायों को सहारनपुर ले जा रहा था। पुलिस ने नोमान के चार साथियों और आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने इनको जमानत पर रिहा कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब

In the name of the cow Murder flogging humiliation of Muslims and Dalits
मवेशियों को ले जा रहे ट्रक निशाने पर - फोटो : अमर उजाला
2 जनवरीः कथित रूप से भैंस ले जा रहे 2 ट्रकों को रूपनगर जिले में रोका गया, 1 ट्रक आग के हवाले, दोनों ड्राइवर भाग गए। 

28 मार्चः कथित रूप से भैंस ले जा रहे ट्रक को रूपनगर-कुरौली मार्ग पर रोका गया। ड्राइवर बलकार सिंह के साथ मारपीट। गाय हत्या कानून के तहत गिरफ्तार।

31 जुलाईः मुक्तसर जिले के बाहर मलौत में राकेश कुमार और रमेश कुमार के साथ कथित रूप से गाय मारने के आरोप में मारपीट, गौ हत्या कानून के तहत गिरफ्तार।

 
विज्ञापन

गुजरात

In the name of the cow Murder flogging humiliation of Muslims and Dalits
चली गई आनंदीबेन की कुर्सी। - फोटो : Amar Ujala
गिर सोमनाथ जिले में ऊना तालुका के मोटा समाधियाला में 35 गौ रक्षकों ने 7 दलितों पर हमला कर दिया। हमलवारों का आरोप था कि दलितों ने गाय की हत्या की। लोहे के रॉडो और सरिए से पीटा गया। चार दलितों को अगवा कर ऊना ले जाएगा और कार से बांध पूरे शहर में घुमाया गया। 7 दलितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 5 गौ रक्षकों और 35 हमलावरों को हत्या और दलित उत्पीड़न के लिए गिरफ्तार किय गया। 31 लोग, इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं, गिरफ्तार किए गए। दलितों का कहना था कि वे मरी गाय की खाल उतार रहे थे। 

27 जुलाईः नवसारी के गिरीश सोसा को गौ रक्षकों ने पीटा। गिरीश प्लास्टिक बैग में मवेशी का मांस ले जा रहे थे। 

हरियाणा

In the name of the cow Murder flogging humiliation of Muslims and Dalits
हमलावरों के खिलाफ कोई मामला नहीं।  - फोटो : फाइल फोटो
2 अप्रैलः सहारनपुर के 27 वर्षीय मुस्तैन का शव कुरुक्षेत्र में मिला। 6 मार्च के बाद से ही मुस्तैन गायब था। उसके पिता ताहिर हसन ने गौ रक्षा दल के 4 सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया। 9 मई को हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया। 

6 मईः सोहना में 20 वर्षीय वसीम पर 3 लोगों ने हमला कर दिया। आरोप था कि वसीम गौ मांस ले जा रहा था। एक चौथा व्यक्ति यह सबकुछ रिकॉर्ड कर था। बाकियों ने पीड़ित ने बंदूक के दम पर धमकाया। बाद में हमलावरों ने पीड़ित के साथ फोटो खिंचवाया। बाद में वसीम के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। हालांकि हमलावरों के खिलाफ कोई मामला नहीं। 

10 जूनः गौ रक्षकों ने फरीदाबाद में गौ मांस ले जाने के आरोप में रिजवान और मुक्तियार को गोबर खिलाया। कोर्ट ने दोनों को बीफ की स्मगलिंग में जेल भेजा। 

झारखंड

In the name of the cow Murder flogging humiliation of Muslims and Dalits
'रघुबर' के राज में सुरक्षित नहीं इंसान - फोटो : ANI
लातेहार जिले के बालू माथ पुलिस स्टेशन एरिया के झबरा गांव में मवेशी व्यापारी मजलूम अंसारी और इम्तियाज खान के साथ लूटपाट, मारपीट के बाद गौ रक्षकों ने पेड़ से लटकाया। पुलिस ने 8 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार किया। इनमें से 3 ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इनमें से एक आरोपी मिथिलेश साहू गौ रक्षक दल से जुड़ा है, जबकि बाकी लोग उसके साथी थे। सभी आरोपी जेल में है। मामले में चार्जशीट दाखिल की जानी है और ट्रायल अभी होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed