{"_id":"5c830e5bbdec2213f754deab","slug":"in-the-money-laundering-case-ed-again-questioned-robert-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लांड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने फिर की पूछताछ, करीब सात घंटे तक हुए सवाल जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनी लांड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने फिर की पूछताछ, करीब सात घंटे तक हुए सवाल जवाब
Sat, 09 Mar 2019 06:22 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 09 Mar 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा शुक्रवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। विदेश में अवैध ढंग से संपत्ति खरीदने के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की। वाड्रा ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि उनके खिलाफ ये मामले पिछले पांच साल से चल रहे हैं लेकिन लोकसभा चुनाव के करीब आते ही उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
वाड्रा सेंट्रल दिल्ली स्थित जामनगर हाउस में ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए। उनसे लगभग पूरे दिन पूछताछ हुई। इस मामले को लेकर उनसे अब तक कई दौर की पूछताछ हो चुकी है। पिछले महीने जयपुर में भी ईडी ने उनसे और उनकी मां से सवाल जवाब किए थे। दस्तावेज नहीं दिए जाने तक पूछताछ पर रोक लगाने की मांग पर भी उन्हें कोर्ट से निराशा हाथ लगी थी। दस्तावेज दिए जाने का आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा था कि जब भी ईडी उन्हें तलब करे, पेश होना पड़ेगा। इस पर उन्होंने कहा था कि वह हर जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अंत में सच की ही जीत होगी।
विज्ञापन
महिला दिवस पर लिखा पोस्ट
इससे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह खुश हैं कि उनके जीवन में चार मजबूत महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी मां, सास सोनिया गांधी, पत्नी प्रियंका और बेटी की तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि आज और हर दिन आप लोगों का दिन है। वह ऐसी अनेक महिलाओं को जानती हैं जिन्होंने अपने हक के लिए आवाज उठाई हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में अनेक महिलाओं ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई हैं।
विज्ञापन