{"_id":"5ea184381a1253241017171d","slug":"in-the-cwc-meeting-the-chief-ministers-of-congress-ruled-states-accused-the-central-government-of-not-providing-financial-help-to-the-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का बड़ा आरोप, कहा- केंद्र सरकार नहीं दे रही कोई भी आर्थिक मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का बड़ा आरोप, कहा- केंद्र सरकार नहीं दे रही कोई भी आर्थिक मदद
Thu, 23 Apr 2020 05:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
CWC
- फोटो : Twitter
कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से गुरुवार को केंद्र सरकार पर उन्हें आर्थिक सहायता नहीं दिए जाने का आरोप लगाया गया है। मुख्यमंत्रियों ने मोदी सरकार को घेरते हुए पूछा है कि अगर ऐसा ही रहा तो संकट के इस समय में देश कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई कैसे जीतेगा।
पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए केंद्र से राज्यों के लिए वित्तीय पैकेज की मांग की है। ये सभी मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में मौजूद हुए थे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार राज्यों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए आगे नहीं आती है, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो जाएगी। गहरोत ने आगे कहा, "जब तक राज्यों के लिए बड़ा वित्तीय पैकेज नहीं होगा, तब तक राज्य में सामान्य स्थिति कैसे रहेगी।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हमने तेजी से परीक्षण पर जोर दिया, लेकिन दुर्भाग्य से परीक्षण किट फेल हो गए ... किट, वेंटिलेटर की केंद्रीय खरीद की तत्काल आवश्यकता है ताकी उपलब्धता, गुणवत्ता और मात्रा का आश्वासन दिया जा सके।"
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि जीएसटी के 4,400 करोड़ रुपये के संसाधन अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा, "1 लाख रैपिड टेस्टिंग किट की जगह पर, हमें केवल 10,000 चीन के बने परीक्षण किट मिले हैं, जिनकी प्रामाणिकता का परीक्षण किया जाना बाकी है।"
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक केंद्र मौके पर राज्यों को वित्तीय सहायता नहीं देगा, तब तक कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कैसे जीती जाएगी। बघेल ने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे छात्रों और प्रवासी श्रमिकों की वापसी पर राज्य में गहरी चिंता है।
इस दौरान पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि केंद्र ने राज्य को कोई सहायता नहीं दी है। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में ऐसे राज्य कैसे बचेगा। नारायणसामी ने आगे कहा कि हम दुश्मन नहीं हैं, बल्कि हमें एक साथ काम करना है।