{"_id":"5b9f5b5e867a5501313c675a","slug":"in-tamil-nadu-friends-gifts-petrol-to-the-groom-as-his-marriage-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: दोस्त की शादी को बनाया यादगार, गिफ्ट किया 5 लीटर पेट्रोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गजब: दोस्त की शादी को बनाया यादगार, गिफ्ट किया 5 लीटर पेट्रोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल
पूरा देश इस समय पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है। ऐसे में दोस्तों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले दोस्त को जब मंहगा गिफ्ट देने का सोचा तो उनकी तलाश पेट्रोल पर जाकर रुक गई। इसी वजह से उन्होंने अपने दोस्त को शादी में भेंट स्वरुप पांच लीटर पेट्रोल दे दिया। इस घटना के 39 सेकेंड के वीडियो को तमिल टीवी चैनल ‘पुथिया तलाईमुरई’ ने टेलिकास्ट किया है।
विज्ञापन
चैनल के अनुसार कुड्डलूर में एक विवाह समारोह के दौरान जब नया जोड़ा मेहमानों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे तभी दूल्हे के दोस्त पांच लीटर पेट्रोल की केन लेकर वहां पहुंचे। यह उपहार देखकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। दूल्हे ने भी दोस्तों की इस भेंट को सहर्ष स्वीकार कर लिया। बता दें कि इस समय तमिलनाडु में 85.15 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है।
विज्ञापन
अपने उपहार को लेकर दोस्तों का कहना है कि इतना महंगा पेट्रोल गिफ्ट में देना तो बनता ही है। वहीं सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 15 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 82.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 6 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के साथ 73.78 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
विज्ञापन
1 अगस्त से लगभग रोजाना तेल की कीमतों में उछाल आ रहा है। 13 अगस्त को कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। विशेषज्ञों का मानना है कि अतंरराष्ट्रीय में कमजोर होता रुपया और ज्यादा एक्साइज ड्यूटी की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।