फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In spite of Air Strike, PM Narendra Modi said that Peace can be obtained only via way of Gandhi

भारत की प्राथमिकता शांति की ही रहेगी, लेकिन अब आतंकी हमले नहीं होंगे बर्दाश्त

Tue, 26 Feb 2019 06:31 PM IST
Gaurav Pandey अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 26 Feb 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
In spite of Air Strike, PM Narendra Modi said that Peace can be obtained only via way of Gandhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पुलवामा में अपने 41 जवानों की शहादत दे चुके भारत ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए और उसे भारी नुकसान पहुंचाया। लेकिन जिस दिन हिंदुस्तान आतंकी हमलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था, उसके मिराज विमान आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी कर रहे थे। लेकिन भारत के लिए हमेशा से प्राथमिकता रहा है शांति का रास्ता और इसी का संदेश भी देश ने सदियों से दिया है। यही वजह है कि जिस दिन पाकिस्तान को आतंकी हमले का करारा जवाब दिया गया, उसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में महात्मा गांधी के रास्ते को दुनिया में शांति लाने का सबसे अच्छा रास्ता बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दुनिया को शांति की जरूरत है। वर्ष 2015 से 2018 तक के गांधी शांति पुरस्कार देने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को महात्मा गांधी का रास्ता ही सद्भाव और सहअस्तित्व का रास्ता दिखा सकता है। उन्होंने गांधी जी के 'वैष्णव जन तो' भजन का उल्लेख करते हुए कहा कि इंसान होने के नाते हमें दूसरों की पीड़ा को महसूस करना चाहिए। हवाई हमले के बाद पीएम के इस बयान को इस बात संकेत माना जा रहा है कि भारत की प्राथमिकता हमेशा शांति की ही रहेगी। हालांकि अब वह किसी आतंकी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। 

विज्ञापन

भारत की नीति में बड़े बदलाव के संकेत 

वायुसेना द्वारा किए गए इन हमलों के बाद एक भाजपा नेता ने कहा कि यह भारत की नीति में बड़े बदलाव का संकेत है। पहले उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और अब पुलवामा हमले के बाद हवाई हमले कर भारत ने अपनी रणनीति साफ कर दी है कि अब वह पाकिस्तान की किसी गलत हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा। नेता के मुताबिक भविष्य में आने वाली सरकारों के लिए भी यह एक नजीर का काम करेगा। ऐसे किसी हमले के बाद कोई बड़ी कार्रवाई न करना उनके लिए संभव नहीं होगा। इस तरह यह भविष्य के लिए एक रणनीतिक बदलाव है। 

अति उत्साह से बचने की हिदायत

जानकारी के मुताबिक भाजपा ने अपने नेताओं को इस मुद्दे पर बेवजह भड़काऊ बयानबाजी से बचने की सलाह दी है। इस मुद्दे पर सरकार के विदेश और रक्षा मंत्रालय से ही आवश्यक बयान दिए जाएंगे। 

नागरिकों पर हमला नहीं

सरकार का पक्ष है कि इन हमलों में किसी भी पाकिस्तानी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है, जबकि इन्हीं हमलों में आतंकियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक हमलों में 325 आतंकी और 25 बड़े कमांडर मारे गए हैं। आतंकी संगठन जैश के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। इस तरह केंद्र सरकार इसे आतंकियों पर हुई कार्रवाई बता रही है जिसका कि उसे अधिकार है। इससे अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में हिंदुस्तान का पक्ष मजबूत बना रहेगा। 

विपक्षी दलों का समर्थन

भारतीय वायुसेना के द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई को सभी विपक्षी दलों का साथ मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल और पूर्व विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने इन हमलों के लिए भारतीय वायुसेना को बधाई दी है। सबने इस वक्त समय में केंद्र सरकार का साथ देने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed