{"_id":"575ddc284f1c1b273e11be4a","slug":"in-rashtriya-karyakarini-meeting-of-bjp-amit-shah-said-congress-is-stand-in-way-of-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकारिणी बैठक: कांग्रेस पर हमलावर हुए शाह, कहा- कांग्रेस विकास की राह में रोड़ा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कार्यकारिणी बैठक: कांग्रेस पर हमलावर हुए शाह, कहा- कांग्रेस विकास की राह में रोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
आरोप, कांग्रेस की कार्यशैली की वजह से बाहर हो रहे हैं उनके निष्ठावान नेता और कार्यकर्ता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश में होने वाले विकास कार्यों पर कांग्रेस द्वारा रोड़ा लगाने का आरोप लगाया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कांग्रेस को मुख्य रूप से निशाने पर लिया। कहा, अपनी हरकतों से कांग्रेस कमजोर हो रही है। कांग्रेस के निष्ठावान लोग उसकी कार्यशैली की वजह से बाहर हो रहे हैं। पिछले दो साल में केंद्र की एनडीए सरकार के तमाम विकास कार्यों में कांग्रेस ने बाधा पहुंचाने का काम किया है। इसी वजह से उसकी दुर्गति हुई है।
विज्ञापन
शाह ने यह भी जोड़ा, बीजेपी का उदय कांग्रेस को कमजोर करने नहीं बल्कि अपने निष्ठावान कार्यकर्ता और उनके कार्यों की वजह से ही हुआ है। यूपीए सरकार ने बीते दस वर्षों के दौरान सिर्फ घोटाले ही किए लेकिन केंद्र की मोदी सरकार पर अब तक ऐसा कोई आरोप नहीं लगा है। यूपीए सरकार में हर कोई अपने को पीएम समझता और जो वास्तव में पीएम थे उन्हें कोई प्रधानमंत्री नहीं मानता था। वहीं मोदी सरकार में ऐसा नहीं है। यह निर्णायक सरकार है। सरकार सुधारवादी एवं जनकल्याणकारी है। विश्व के तमाम देशों में आई मंदी और देश में पिछले दो साल पड़े सूखे के बाद भी भारत की विकास दर बढ़ी है। देश में 5.4 प्रतिशत से बढ़कर ग्रोथ रेट 7.6 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने हाल ही में कई राज्यों में हुए चुनाव का भी जिक्र किया। कहा, हम पहले दक्षिण के राज्यों में कमजोर थे लेकिन इस बार हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दल को केरल में जहां 15 प्रतिशत वोट हासिल हुए, वहीं बंगाल में यह आंकड़ा 10 फीसदी का रहा। इस चुनाव में हुए प्रदर्शन के बाद बीजेपी अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक एवं कच्छ से गुवाहाटी तक फैल गई है। शाह ने दावा किया कि अपने विकास कार्यों की वजह से बीजेपी एक बार फिर से 2019 में दोबारा सत्ता पर काबिज होगी।
विज्ञापन
शाह ने कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड करने सहित सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने को भी कहा। इसके पहले बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में भी अमित शाह ने मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक के समापन पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी।