{"_id":"5ab1eb7b4f1c1bb22a8b47fc","slug":"in-parliament-no-confidence-motion-by-tdp-or-ysr","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव: कारगर नहीं दिख रही विपक्ष की एकता, संसद स्थगित ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अविश्वास प्रस्ताव: कारगर नहीं दिख रही विपक्ष की एकता, संसद स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसदों ने आज भी संसद में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि लोकसभा में आज भी अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सका। राज्यसभा और लोकसभा में हंगामे की वजह से दोनों ही सदनों की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसदों का लोकसभा में हंगामा मंगलवार को भी जारी रहा था, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।वहीं कई पार्टियों का रुख अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन को लेकर अबतक साफ नहीं हैं। अब तक संसद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी की योजना नाकाम हुई है। लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामे के बाद से दोनों ही सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित की जा चुकी है।
विज्ञापन
TDP MPs protest inside Parliament premises over their demand of special status for Andhra Pradesh. #Delhi pic.twitter.com/WRscyJAW2f
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 21, 2018
सरकार बोली हम चर्चा के लिए तैयार
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार पहले ही दिन से सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। खुद गृह मंत्री ने सोमवार को सदन में इसकी जानकारी दी। कुमार ने कहा कि इस मामले में विपक्ष राजनीति कर रही है और चर्चा नहीं करना चाहती। कुमार ने कहा कि पहले सर्वसम्मति से पीएनबी घोटाला मामले में चर्चा पर सहमति बनी। मगर विपक्ष ने चर्चा न करने का बहाना बनाया। इसी तरह की राजनीति अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही है।