US Ambassador Garcetti: अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने उठाया वड़ा पाव का लुत्फ; पाकिस्तान के हालात पर कही यह बात
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार को पूर्व क्रिकेटर मिताली राज से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान से मिलकर खुशी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी बुधवार को मुंबई में वड़ा पाव का लुत्फ उठाया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से परोसे गए वड़ा पाव को गार्सेटी लज़ीज बताया। गार्सेटी ने कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि सीएम शिंदे ने न सिर्फ उन्हें वड़ा पाव परोसा, बल्कि जोर देकर कहा कि आपको यह खाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हे भगवान! यहां जो वड़ा पाव मिलता है वह और कहीं से बहुत ही ज्यादा अच्छा है। वह जो मुख्यमंत्री ने मुझे परोसा था। उन्होंने न केवल मुझे परोसा, बल्कि उन्होंने मुझे खिलाया भी। मेरी पत्नी (जो अभी भी अमेरिका में है) ने मुझसे पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। मैंने उन्हें बताया कि मैंने बहुत आनंद उठाया है।
अमेरिकी राजदूत ने बुधवार को कहा कि भारत दुनिया में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है, वह पिछले तीन दशकों में देश की प्रगति से प्रभावित हैं।गार्सेटी ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि अमेरिका और भारत पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति पर समान चिंता साझा करते हैं। हम पाकिस्तान में स्थिरता चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान में अशांति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि हम इसी वजह से पाकिस्तान के साथ संपर्क में रहते हैं। हमें उम्मीद है कि सीमा पर कानून का राज और शांति बनी रहेगी, लेकिन यह पाकिस्तान के लोगों को तय करना है। गार्सेटी ने कहा कि अपनी मुंबई यात्रा के दौरान उन्होंने प्रमुख सांस्कृतिक, वित्तीय और व्यावसायिक हस्तियों के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया।
उन्होंने कहा कि मैं पहली बार एक किशोर के रूप में भारत आया था, और मैंने बहुत कुछ सीखा। मैंने सीखा है कि हम इस ग्रह पर हर जगह लोगों से कितनी गहराई से जुड़े हुए हैं, चाहे हम कहीं भी रहते हों, कोई भी भाषा बोलते हों, हमारे पास कितना पैसा हो या हम कैसे पूजा करते हों। उन्होंने कहा, एक किशोर के रूप में, मैं कभी भी उस विकास और प्रगति की कल्पना नहीं कर सकता था, जो भारत ने पिछले तीन दशकों में हासिल की है।
मन्नत में की शाहरुख खान से मुलाकात
गार्सेटी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से उनके घर मन्नत में मुलाकात की और अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, क्या यह मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है? सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनके आवास मन्नत में शानदार बातचीत हुई, मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के बारे में और जानने और दुनियाभर में हॉलीवुड और बॉलीवुड के विशाल सांस्कृतिक प्रभाव पर चर्चा की।