फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI filed Another chargesheet In Manipur Fake Encounter Case

मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामला : सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की एक और चार्जशीट

Mon, 20 Aug 2018 06:43 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
CBI filed Another chargesheet In Manipur Fake Encounter Case
सीबीआई

सीबीआई ने सेना, असम राइफल्स और पुलिस के कथित फर्जी मुठभेड़ मामलों में एक और चार्जशीट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मदन बी. लोकुर और यूयू ललित की पीठ ने सीबीआई को निर्देश दिया कि 1 सितंबर तक मामले की अगली स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की जाए। मामले की अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी। 

विज्ञापन


सीबीआई ने 30 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि मामले में दो चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 300 सैन्य कर्मियों की ओर से दायर याचिका के साथ करेगा। सैन्य कर्मियों ने याचिका दायर कर मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बलों के खिलाफ दर्ज मामलों को चुनौती दी है। पीठ ने कोर्ट में मौजूद सीबीआई के निदेशक आलोक कुमार वर्मा से कहा कि उनको अगली सुनवाई में हाजिर होने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


मामले में न्यायमित्र ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कोर्ट से कहा कि 30 जुलाई की सुनवाई के बाद सीबीआई के प्रवक्ता ने बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने बताया कि सीबीआई की एसआईटी को सशस्त्र बलों की ओर से मामले से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। इस पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि शुरुआत में दस्तावेज सौंपने को लेकर कुछ विवाद था। अब सीबीआई निदेशक ने स्पष्ट कर दिया है कि एसआईटी को सशस्त्र बलों से सभी जरूरी दस्तावेज मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई कोर्ट को बता चुका है कि 14 लोगों पर हत्या, आपराधिक साजिश और सबूतों को नष्ट करने के मामले में दर्ज किए गए हैं। अदालत मणिपुर में कथित हत्याओं से जुड़े 1,528 मामलों की जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed