{"_id":"5b5d0a484f1c1b27618b76b7","slug":"in-manipur-crowd-attacked-police-10-injured-including-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, एसपी समेत 10 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर में भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, एसपी समेत 10 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राज्य के जिरिबाम जिले में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एसपी सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि जिले के लालपानी इलाके में शुक्रवार को हुई झड़प के दौरान छह प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हाल में राज्य विधानसभा में पारित मणिपुर जन सुरक्षा विधेयक 2018 के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने धरने पर बैठने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जिले में सुबह से धारा 144 लागू होने के कारण प्रदर्शनकारियों को धरने पर बैठने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेने को कहा गया।’ इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों और रबड़ की गोलियों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन