{"_id":"594243574f1c1bee688b481f","slug":"in-maharashtra-s-sillod-congress-mla-abdul-sattar-caught-fight-with-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से मारपीट करते दिखे कांग्रेस के विधायक, सफाई में बोले- सुलझाने गए थे मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसानों से मारपीट करते दिखे कांग्रेस के विधायक, सफाई में बोले- सुलझाने गए थे मामला
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के सिल्लोड में कांग्रेस विधायक अब्दुल सतार अब्दुल नबी को किसानों से मारपीट करते हुए देखा गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक वे यहां पर जमीन विवाद के चलते पहुंचे थे। मारपीट में विधायक के साथ उनके कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
किसान के साथ इस व्यवहार पर विधायक सवालों के घेरे में आ गए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि वे वहां मामले शांत कराने के लिए वहां पहुंचे थे, लेकिन हालात कुछ ऐसे हुए कि उन्हें बीच में कूदना पड़ गया।
विज्ञापन
ये मामला उस वक्त सामने आया है, जब महाराष्ट्र के किसान फडणवीस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 1 जून को किसानों ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किया और मुंबई में दूध और सब्जी की सप्लाई कथित तौर पर बंद कर दी।
विज्ञापन
बता दें कि किसानों के प्रति किसी भी तरह के दुर्रव्यवहार पर देशभर में लगातार विरोध हो रहा है। इससे पहले मंदसौर किसान आंदोलन में कांग्रेस पर आग में घी डालने का आरोप लग चुका है। कांग्रेस की विधायक शंकुतला खटीक प्रदर्शनकारियों को भड़काती दिखीं थी। उन्होंने कैमरे के सामने थाने को फूंकने के लिए प्रदर्शनकारियों को कहा था।
Maha: Sillod Cong MLA Abdul Sattar Abdul Nabi, along with supporters, allegedly beat up farmers in his neighborhood over land dispute (12/6) pic.twitter.com/VfBIgW9PM6
— ANI (@ANI_news) June 15, 2017