फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in Maharashtra college principal will give licence to students

महाराष्ट्र में कॉलेज के प्रिंसिपल देंगे छात्रों को ड्राइविंग लाइसेंस

Wed, 13 Dec 2017 07:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 07:17 AM IST
विज्ञापन
in Maharashtra college principal will give licence to students

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री मानते हैं कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भ्रष्टाचार के अड्डे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों का सबसे पहला सामना आरटीओ कार्यालय से ही होता है, क्योंकि दलालों को रिश्वत दिए बिना उनका काम नहीं होता। इसलिए सरकार ने कॉलेज में ही प्रिंसिपल के माध्यम से छात्रों को लर्निंग लाइसेंस देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


शिवसेना नेता व महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने मंगलवार को नागपुर में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए हमने यह खास योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि छात्रों को लर्निंग लाइसेंस देने में आरटीओ के कर्मचारी कॉलेज के प्रिंसिपल की मदद करेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: 70 हजार की रिश्वत लेते महिला थाने की लेडी SI अरेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रावते ने कहा कि भ्रष्टाचार को पूरी तरह रोक लगा पाना संभव नहीं है परंतु, हम इसे कम करने की कोशिश जरूर कर रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी से आई दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी वजह से टेंडर प्रक्रिया प्रभावित हुई है। एक तरफ भाजपा नोटबंदी के फायदे गिना रही है वहीं, सत्ता में साझीदार शिवसेना के मंत्री इसके नुकसान का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed