फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In hotel bathroom misbehave to woman controversy.

मुरादाबाद: बड़े होटल के बाथरूम में महिला से ताकझांक, हंगामा

Mon, 16 May 2016 04:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 16 May 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
In hotel bathroom misbehave to woman controversy.
मुरादाबाद शहर के पॉश कालोनी मानसरोवर में स्थित होटल मानसरोवर पैराडाइज में ठहरे दिल्ली के एक युवा दंपति ने होटल प्रबंधन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


होटल के रूम नंबर 101 में ठहरे दिल्ली के बैंक मैनेजर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात जब वह बाथरूम में कपड़े चेंज कर रही थीं तो होटल स्टाफ का कोई कर्मचारी बाथरूम में लगी खिड़की के झरोखे से अंदर ताकझांक कर रहा था।

दंपति का कहना है कि आहट होने पर उन्होंने बाहर देखा तो एक खिड़की के पास खड़ा था जो उन्हें देखकर भाग गया। इसके बाद होटल में आधी रात जमकर हंगामा हुआ। बैंक मैनेजर ने होटल मैनेजमेंट के खिलाफ मझोला थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के द्वारिका स्थित रोजवुड अपार्टमेंट में रहने वाले बैंक मैनेजर मझोला थानाक्षेत्र में बुद्धि विहार कालोनी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे। साथ में मैनेजर की पत्नी और माता पिता भी थे। रिश्तेदार ने इस परिवार के ठहरने के लिए होटल मानसरोवर पैराडाइज में तीन रूम बुक कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

In hotel bathroom misbehave to woman controversy.
बैंक मैनेजर ने बताया कि  शनिवार रात करीब दस बजे होटल पहुंचने पर उन्हें रूम नंबर 129 दिया गया था। लेकिन कमरे का एसी खराब था लिहाजा रात में ग्यारह बजे होटल स्टाफ ने बदलकर उन्हें रूम नंबर 101 दे दिया था। रात करीब 11 बजे बैंक मैनेजर की पत्नी बाथरूम में कपड़े चेंज करने गईं। कपड़े बदलते वक्त मैनेजर की पत्नी को एहसास हुआ कि विंडो से कोई उन्हें देख रहा है।

महिला के शोर मचाने पर बैंक मैनेजर भी दौड़कर पत्नी के पास बाथरूम में पहुंचे। उस वक्त विंडो के पीछे कोई व्यक्ति खांस कर रहा था। पूछने पर वह वहां से भाग गया।

शोर शराबा हुआ तो होटल के बाकी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बैंक मैनेजर ने सूचना देकर अपने स्थानीय रिश्तेदार को भी रात में ही होटल बुला लिया। होटल के बाकी कमरों में ठहरे लोग भी बाहर निकल आए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। रात करीब एक बजे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने रात में ही होटल के सीसीटीवी फुटेज देखी। लेकिन पुलिस का कहना है कि गैलरी के सभी कैमरे खराब मिले। हंगामा बढ़ने पर तड़के करीब चार बजे पुलिस ने होटल मैनेजमेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मझोला इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि होटल मैनेजमेंट और अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 

होटल मैनेजमेंट ने भगाया कर्मचारी

In hotel bathroom misbehave to woman controversy.
दिल्ली के बैंक मैनेजर का आरोप है कि बाथरूम की विंडो से उनकी पत्नी के साथ ताकझांक करने वाला होटल का ही कोई कर्मचारी था। जिसे पकड़वाने में मदद करने के बजाए होटल मैनेजमेंट ने उसे भगा दिया। बैंक मैनेजर का आरोप है कि पूरे प्रकरण में होटल मैनेजमेंट भी शामिल है।

चालू नहीं है  रूम नंबर 101 के पास लगा कैमरा 
मानसरोवर पैराडाइज होटल में रूम नंबर 101 के कोने पर लगा सीसीटीवी कैमरा बायर से कनेक्ट नहीं है। हालांकि पुलिस गैलरी के बाकी सभी कैमरों के भी खराब होने का दावा कर रही है लेकिन रूम नंबर 101 के पास लगे कैमरे के बायर से कनेक्ट नहीं होने की बात खुद होटल संचालक ने स्वीकार की है।

दिल्ली का दंपति रूम नंबर 101 में ठहरा था। रात ग्यारह बजे महिला ने शोर मचाया था कि बाथरूम में कपड़े चेंज करते वक्त कोई उन्हें झांक रहा था। लेकिन हमने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि उस वक्त वहां से कोई गुजरा तक नहीं है। होटल में ठहरे एक सपा नेता ने बेवजह मामले को तूल दे दिया। होटल के सीसीटीवी कैमरे खराब होने की बात गलत है। रात में टेक्नीशियन नहीं होने की वजह से फुटेज नहीं खुल रही थी, हमने पूरी फुटेज पेन ड्राइव में डालकर महिला के परिजनों को दे दी है और अब वह संतुष्ट हैं। छेड़छाड़ की कोई घटना नहीं हुई, महिला को गलतफहमी हुई थी। -  ऋषि छावड़ा, संचालक, मानसरोवर पैराडाइज होटल।

वुमन पावर सेल को किया था फोन
महिला ने रात में स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी थी। बल्कि उसने सीधे वुमन पावर सेल को फोन करके घटना के बारे में बताया था। इसके बाद लखनऊ से मुरादाबाद में तैनात अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके बाद पुलिस रात में ही होटल पहुंची और महिला के पति की तहरीर पर होटल प्रबंधन के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed