फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Honey Trap: Indian Air Force's group captain charged for spying to ISI

हनीट्रैप में फंसे IAF के ग्रुप कैप्टन पर जासूसी का आरोप, ISI को करता था खुफिया जानकारी लीक

Fri, 09 Feb 2018 04:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Feb 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
Honey Trap: Indian Air Force's group captain charged for spying to ISI

भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी पर आधिकारिक गोपनीयता कानून (ओएसए) के तहत आरोप लगाए गए हैं। वायुसेना की काउंटर इंटेलीजेंस शाखा ने ग्रुप कैप्टन को जासूसी में लिप्त रहने और गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप में हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया कि वायुसेना मुख्यालय में तैनात ग्रुप कैप्टन से दस दिन तक पूछताछ करने के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया है। अधिकारी पर व्हाट्सएप के जरिये एक महिला को विशेष दस्तावेज लीक करने का आरोप है। आरोप है कि ग्रुप कैप्टन की उस महिला से सोशल मीडिया के जरिये ही दोस्ती हुई थी। यह भी जांच की जा रही है कि ग्रुप कैप्टन कहीं पाकिस्तान द्वारा बड़े पैमाने पर चलाई जा रही जासूसी मुहिम का हिस्सा तो नहीं हैं। 
विज्ञापन


वायुसेना के अधिकारियों ने हालांकि इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन सूत्रों का कहना है कि ग्रुप कैप्टन अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के जरिये कई अवांछित गतिविधियों में लिप्त थे। अधिकारी की पहचान को गोपनीय रखा गया है। यदि उन पर आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें सात साल तक की जेल हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed