फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Gujarat Kutch 18-year-old girl fell into a 540 feet deep borewell Rescue operations are underway Update:

Gujarat: कच्छ में 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 साल की किशोरी की मौत; 33 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया था

Tue, 07 Jan 2025 06:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। भुज नगर पालिका के अग्निशमन विभाग के कर्मियों, स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई थीं।

विज्ञापन
In Gujarat Kutch 18-year-old girl fell into a 540 feet deep borewell Rescue operations are underway Update:
Gujarat - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात के कच्छ जिले में गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की को मंगलवार को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कई एजेंसियों की 33 घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। घटना जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि किशोरी 540 फुट गहरे बोरवेल में 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि बोरवेल का व्यास एक फुट था और चूंकि वह बड़ी थी और उसमें गहराई तक फंसी हुई थी, इसलिए बचाव कार्य मुश्किल हो गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने एक अपडेट में कहा कि पीड़िता 490 फीट की गहराई पर फंसी हुई थी। बचाव के कई प्रयासों के बाद पीड़िता को बोरवेल से निकाल लिया गया है। पीड़िता बेहोश है और उसे आगे के इलाज के लिए एम्बुलेंस में ले जाया गया है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। भुज नगर पालिका के अग्निशमन विभाग के कर्मियों, स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई थीं। किशोरी राजस्थान के प्रवासी मजदूरों के परिवार से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed