{"_id":"59c0559f4f1c1b1f688b5460","slug":"in-gujarat-election-jdu-sharad-yadav-group-alliance-with-congress-and-left-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव में कांग्रेस और वाम दलों से गठबंधन करेगा JDU का शरद गुट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव में कांग्रेस और वाम दलों से गठबंधन करेगा JDU का शरद गुट
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Sep 2017 05:48 AM IST
विज्ञापन
Chhotubhai Vasava
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू (जनता दल यूनाइटेड) का बागी खेमा, शरद यादव गुट गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, वामदल और समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेगा। जदयू के शरद गुट के कार्यवाहक अध्यक्ष छोटूभाई वसावा ने सोमवार को बताया कि जदयू गुजरात में कांग्रेस और वाम दलों के साथ मिलकर भाजपा को चुनौती देगी।
विज्ञापन
वसावा ने कहा कि गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से भी गठजोड़ करने की कोशिश की जा रही है। गुजरात विधानसभा में छह बार से विधायक वसावा ने केंद्र में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो गई है।
विज्ञापन
राज्य के प्रभावशाली आदिवासी नेता वसावा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शरू की गई सरदार सरोवर बांध से आम आदमी को भविष्य में कोई लाभ नहीं मिलेगा। शरद गुट ने रविवार को यहां एक बैठक में वसावा को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था।
विज्ञापन
बता दें कि शरद यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में जदयू के अध्यक्ष के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नियुक्ति को रद कर उनकी जगह वसावा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।