फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in Gujarat BJP has cut tickets for 11 legislators

गुजरात चुनाव: दूसरी लिस्ट में भाजपा ने 11 विधायकों के टिकट पर चलाई कैंची

Sun, 19 Nov 2017 05:18 PM IST
संजय मिश्र/नई दिल्ली
संजय मिश्र/नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
in Gujarat BJP has cut tickets for 11 legislators
bjp

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी करते हुए भाजपा ने वर्तमान विधायकों के टिकट पर कैंची चलानी शुरू कर दी है। नड़ोदा सीट से प्रदेश सरकार में निर्मला वधवानी तक का टिकट काट दिया गया है।

विज्ञापन


निर्मला के अलावा 10 अन्य विधायकों के भी टिकट काटे गए हैं। इसमें उपमुख्यमंत्री नीतीन पटेल के बेहद खास माने-जाने वाले डभोई के विधायक बाल कृष्ण पटेल का नाम भी शामिल है। बाल कृष्ण पटेल की जगह पार्टी ने डभोई सीट से शैलेश भाई मेहता को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: राफेल डील: राहुल ने पूछा- एयरोस्पेस में अनुभव नहीं रखने वाले को क्यों दिया काम?
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लिस्ट में बड़े चेहरे के रूप में वटवा से प्रदीप जड़ेजा को उम्मीदवार बनाया गया है। जड़ेजा प्रदेश सरकार में बड़े मंत्री हैं। उनके अलावा प्रदेश के बड़े नेता के रूप में पहचान रखने वाले जगदीश भाई पंचाल को निकोल से उम्मीदवार बनाया गया है। 

दूसरी लिस्ट में मंत्री समेत 10 विधायकों का टिकट कटा  
 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए भाजपा ने मंत्री समेत 10 विधायकों का टिकट काटने के साथ 7 निवर्तमान विधायकों को भी मैदान में उतारा है। राजकोट जिले की गोंडल सीट से भाजपा ने वर्तमान विधायक जयराज भाई जडेजा का टिकट काटकर उनकी पत्नि श्रीमति गीताबा जडेजा को मैदान में उतारा है। जयराज पर मामला है न्यायालय ने उन्हें दोषी माना है।

इलाके में उनकी छवि माफिया सरीखी है। गांधी धाम सीट से रमेश माहेश्वरी का टिकट काटते हुए श्रीमति मालतीबेन माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया गया है। टंकारा सीट से बावनजी भाई की जगह राघवजी भाई गडारा को उम्मीदवार बनाया गया है। सुरक्षित कालावाड़ सीट से मेहजी भाई चावड़ा का टिकट काटकर मुलजी भाई डाया भाई घैयाड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।

पढ़ें: एक दिन के चुनाव प्रचार में ही कांग्रेस की कंपकपी छुड़ाने की तैयारी

चोटीला से विधायक श्याम जी चौहान का टिकट काटकर जीनाभाई नाजा भाई डेडवारिया को उम्मीदवार बनाया गया है। नरोड़ा से मंत्री निर्मला बेन वधवानी का टिकट काटकर बलराम खुबचंद थावाणी को उम्मीदवार बनाया है। आनंद जिले की खंभात सीट से संजय पटेल का टिकट काटकर मयुर भाई रावल को उम्मीदवार बनाया गया है।

संतराम पुर से गेंदल भाई डामोर का टिकट काटकर कुबेर सिंह डिडोर को उम्मीदवार बनाया गया है। डभोई से बाल कृष्ण पटेल की जगह शैलेश भाई मेहता को टिकट मिला है। सूरत पूर्व से रणजीत गिलटीवाला का टिकट काटकर अरविंद राणा को उम्मीदवार बनाया गया है। तो गणदेवी से मंगू भाई पटेल का टिकट कटा है। 

36 में से 18 उम्मीदवार दूसरे चरण के, 2 एससी और 12 एसटी सीटों के उम्मीदवार 

in Gujarat BJP has cut tickets for 11 legislators
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO

दूसरी लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए पार्टी ने 8 निवर्तमान विधायकों को टिकट थमाया है। 2 उम्मीदवार एससी सीट और 12 उम्मीदवार एसटी सीट के हैं। दूसरी लिस्ट के 36 उम्मीदवारों में 18 उम्मीदवार दूसरे चरण के चुनाव क्षेत्र के हैं।

भाजपा के दोनों लिस्टों के हिसाब से पार्टी ने राज्य विधानसभा की 182 सीटों में से 106 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब केवल 76 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी रह गया है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 70 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए पहले चरण के लिए 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

पहले चरण में 89 सीटों पर 9 दिसंबर को मतदान होना है। इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 21 नवंबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed