{"_id":"584c10d94f1c1be35944b65b","slug":"in-gandhinagar-for-bjp-meet-pm-modi-makes-quick-detour-to-meet-mother-heeraben","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगरः PM मोदी ने मां से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गांधीनगरः PM मोदी ने मां से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
अपनी मां के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के गांधीनगर में थे। प्रधानमंत्री को राज्य मुख्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था, लेकिन पार्टी मुख्यालय जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 95 वर्षीय अपनी मां हीराबेन से मिलने पहुंचे।
दोपहर 2 बजे के करीब गांधीनगर में प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरा। यहां से पीएम मोदी सीधे अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे। प्रधानमंत्री की मां यहीं रहती हैं। पीएम मोदी अपनी मां के साथ तकरीबन 20 मिनट रहे। इसके बाद वे पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना हुए।
एक बीजेपी नेता ने कहा कि कोबा स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने अपनी मां के साथ मिलने और उनका आशीर्वाद लेने का निर्णय लिया। नेता ने कहा, 'प्रधानमंत्री अपनी मां के पास 20 मिनट रूके और उसके बाद मीटिंग के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे।'
विज्ञापन
नोटबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री की मां हीराबेन पिछले महीने नोट बदलवाने गांधीनगर के एक बैंक पहुंची थीं। 15 नवंबर को हीराबेन अपने घर के पास वााले बैंक में नोट बदलवाने व्हीलचेयर पर बैंक पहुंची। उन्होंने अपनी बारी का इंतजार किया और एक रिश्तेदार की मदद से 4500 रुपये को 500 के नए नोटों में बदलवाए।
प्रधानमंत्री आखिरी बार 17 सितंबर को अपनी मां से मिलने पहुंचे थे।
शनिवार को गांधीनगर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने दीसा में एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे संसद में गतिरोध के लिए विपक्ष को आड़े हाथों लिया।