फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In first time two transgenders named Maharashtra Congress secretaries

नियुक्ति: महाराष्ट्र कांग्रेस के इतिहास में पहली बार दो ट्रांसजेंडर को मिली अहम जिम्मेदारी

Sat, 28 Aug 2021 01:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 01:31 AM IST
सार

  • पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को अनुशासन समिति के अध्यक्ष बनाया गया है
  • दो ट्रांसजेंडर, पार्वती परशुराम जोगी और सलमा उमरखान सकारकरप्रदेश कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है

विज्ञापन
In first time two transgenders named Maharashtra Congress secretaries
कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस के इतिहास में पहली बार दो ट्रांसजेंडरों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। इनका नाम सलमा खान सोकेरेकर और पार्वती जोगी है जिन्हें प्रदेश कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष रहे नाना पटोले को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने के छह महीने के लंबे अंतराल के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी घोषित हुई है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को अनुशासन समिति के अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की रेस मे रहे अमरजीत सिंह मनहास को कोषाध्यक्ष और दिवंगत सांसद राजीव सातव की पत्नी प्रज्ञा सातव को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ट्रांसजेंडर सलमा पहली गोल्ड मेडलिस्ट और लोक अदालत पैनल की जज और किन्नरमा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पार्वती समाज सेवा से जुड़ी हुई है। पृथ्वीराज चव्हाण लंबे समय से पार्टी में हाशिये पर हैं। चव्हाण कांग्रेस के उन 23 नेताओं में शामिल रहे हैं जिन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत गुरुदास कामत के अति करीबी रहे अमरजीत सिंह मनहास को राज्य कांग्रेस के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के निष्ठावानों में शुमार अमरजीत सिंह को एक तरह से बड़ी जिम्मेदारी मिली है।


वहीं, लंबे समय तक मुंबई कांग्रेस के महासचिव रहे जाकिर हुसैन को प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाकर अल्पसंख्यक वर्ग को सकारात्मक संदेश दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के चर्चित प्रवक्ता सचिन सावंत को फिर महासचिव बनाया गया है जबकि अनंत गाडगिल को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed