फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In end of his inning CJI js khehar makes two landmark judgments

सुप्रीम कोर्ट से जाते-जाते CJI खेहर ने सुनाए दो अहम फैसले, नहीं भूल पाएगा देश

Sat, 26 Aug 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 26 Aug 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
In end of his inning CJI js khehar makes two landmark judgments
जेएस खेहर

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर का कोर्ट में बतौर सीजेआई आखिरी दिन था। 27 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश खेहर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। शक्रवार को अपने फेयरवेल कार्यक्रम में उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षक और वरिष्ठों को याद किया। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर ने इस साल 4 जनवारी को सीजेआई का पद संभाला था। उनका कार्यकाल भले ही छोटा रहा, लेकिन उन्होंने इस दौरान कई अहम फैसले सुनाए। उन्होंने अपने कार्यकाल में तीन तलाक और निजता का अधिकार जैसे दो महत्वपूर्ण फैसले सुनाए। 
विज्ञापन


पढ़ें: राइट टू प्राइवेसी पर अन्य देशों में हैं अलग-अलग कानून
विज्ञापन
विज्ञापन


फेयरवेल कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के जज के तौर पर जब मैने अपनी पहली सैलरी पाई थी, उस वक्त मेरे पिता की पेंशन मेरी सैलरी से ज्यादा थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गवासी पिता को दिया। खेहर ने कहा कि मेरे पिता ने मुझे दृढ़ता और संकल्प का पाठ पढ़ाया था। 

इस मौके पर उन्होंने अपनी मां को भी याद किया और उन्हें त्याग की मूर्ति बताया। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों की भी प्रशंसा की। बता दें कि जेएस खेहर ने केन्या से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने अपना भाषण खत्म करते हुए अपने सीनियर और जूनियर जज को भी धन्यवाद कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed