फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In drought-hit Bundelkhand Govt sent empty water train and took water filling: Rahul

सूखा प्रभावित बुंदेलखंड में खाली गाड़ी भेजी और पानी भी भरकर ले गए: राहुल

Mon, 19 Sep 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 19 Sep 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
In drought-hit Bundelkhand Govt sent empty water train and took water filling: Rahul
राहुल गांधी - फोटो : file photo

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रोड शो के दौरान पृथक बुंदेलखंड राज्य का नाम लेकर इस मुद्दे को उछाल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सूखे से जूझ रहे प्यासे बुंदेलखंड का पानी दूसरों को पिला दिया। वहीं, अलग राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को गर्मियों में पानी तक नहीं मिल पाया। केंद्र सरकार ने पानी की ट्रेन भेजी थी, लेकिन ट्रेन के झांसी आने पर पता चला कि वह तो खाली है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बुंदेलखंड का पानी भरकर देश के दूसरे हिस्से के लोगों को पिला दिया गया और यहां के लोग प्यासे रह गए। केंद्र सरकार को बुंदेलखंड के लोगों की चिंता नहीं है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने सर्किट हाउस में अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी को फिर से बुंदेलखंड याद आने लगा है। यदि सत्ता आ जाती है तो वह बुंदेलखंड को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने अलग बुंदेलखंड राज्य का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया था, लेकिन तब केंद्र सरकार ने इसे स्वीकृत नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया। इस मौके पर दिनेश भार्गव, शैलजा, रश्मि, अखिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed