फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Balia fraud PRO threat to the SP, arrested.

बलिया: राज्यपाल का फर्जी पीआरओ बन दी एसपी को धमकी, गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 05:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 19 May 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
In Balia fraud PRO threat to the SP, arrested.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
राज्यपाल के फर्जी पीआरओ बनकर एसपी को धमकी देने वाले को पुलिस ने बुधवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। बलिया क्राइम ब्रांच की टीम ने अखिलेश दूबे नाम के आरोपी को वाराणसी के चोलापुर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी राज्यपाल का फर्जी पीआरओ बन कर करीब दो माह से एसपी को फोन कर एक सिपाही का आवास  खाली कराने का दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर एसपी को निलंबित कराने की भी उसने धमकी दी।
विज्ञापन

 
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के जसांव गांव निवासी अखिलेश दुबे पिछले करीब दो माह से  पुलिस अधीक्षक और सीओ सहित कई थानेदारों को राजयपाल का पीआरओ बनकर धमकी दे रहा था। बार-बार एसपी को फोन कर वह अपने को प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक का पीआरओ बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

In Balia fraud PRO threat to the SP, arrested.
पुलिस ने राज्यपाल भवन से इसकी असलियत का पता लगाया तो वहां ऐसे किसी पीआरओ के बारे मे इनकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर को सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर  उसे वाराणसी के चोलापुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया की अखिलेश दूबे थाना चोलापुर वाराणसी के होनेजसांव गांव का निवासी है और 9454867271, 9565935583, 7380802131, 8408280105 नंबर से राज्यपाल का पीआरओ बनकर फोन से धमकी देकर एक कांस्टेबल के आवास को खाली कराने के लिए दबाव बन रहा था।

ऐसा न करने की दशा में उसने धमकी दी थी कि वह मेरा ट्रांसफर करा देगा। यही नहीं सीओ सहित थानाध्यक्ष गड़वार नीरज पाठक को भी गाली देते हुए धमकी दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed